फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fraud in the name of visa, gave fake work visa for Rs 20 lakh

Fatehabad News: वीजा के नाम पर धोखाधड़ी, 20 लाख रुपये लेकर दिया फर्जी वर्क वीजा

Fri, 20 Sep 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of visa, gave fake work visa for Rs 20 lakh
फतेहाबाद। मॉडल टाउन निवासी एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये लेकर गुजरात के अहमदाबाद निवासी आरोपी व्यक्ति ने फर्जी वर्क वीजा दे दिया। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी भवजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी गुजरात के अहमदाबाद निवासी तरुण कुमार चक्रबेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भवजीत सिंह ने बताया कि वर्क वीजा को लेकर उसकी तरुण के साथ बात हुई। इसके बाद उसने यमुनानगर जगाधरी निवासी सतेंद्र कौर के दस्तावेज 1 दिसंबर 2023 को वर्क वीजा के लिए व्हाट्सअप कर दिए। इसके बाद उसने तरुण के बैंक खाते में दो लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद 10 जनवरी 2024 को तरुण ने व्हाट्सअप पर उसे वर्क परमिट का स्क्रीन शॉट भेज दिया।
विज्ञापन

तरुण कुमार ने अहमदाबाद से अमरेंद्र पुरी को पैसों के लिए फतेहाबाद भेज दिया। तरुण के कहने पर उन्होंने अमरेंद्र पुरी को 15 जनवरी को 18 लाख रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि जब वर्क परमिट चेक करवाया तो वह नकली निकला। इसके बाद पिता दर्शन सिंह 11 अप्रैल 2024 को तरुण के ठिकाने पर पहुंचे और वर्क परमिट को लेकर बातचीत की। इस दौरान पंचायत तौर पर आरोपी ने समझौता कर लिया कि दो लाख रुपये हर माह देगा। आरोप है कि तरुण ने हर माह दो लाख रुपये नहीं दिए और फोन उठाना बंद कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। लोगों को इसको लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
- सतीश कुमार, एसएचओ, साइबर क्राइम, थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed