{"_id":"0d2c60c2dc4301db25c80ee1400b4e46","slug":"fourteen-million-additional-income-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ रुपये निकली अतिरिक्त आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ रुपये निकली अतिरिक्त आय
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को फतेहाबाद के थाना रोड पर कुलदीप ज्वैलर्स पर आयकर सर्वे की कार्यवाही देर रात तक चली। देर रात को आयकर विभाग के संयुक्त आयकर आयुक्त भवानी शंकर स्वयं पहुंचे।
संयुक्त आयकर आयुक्त के समक्ष कुलदीप ज्वैलर्स के संचालकों ने एक करोड़ 25 लाख अतिरिक्त आय के साथ सरेंडर कर दिया। विभाग अब 34 प्रतिशत आयकर लगाकर 31 मार्च तक उपरोक्त फर्म से आयकर वसूलेगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर के व्यस्त बाजार थाना रोड पर आयकर विभाग की टीमों ने दबिश दी थी। दबिश के दौरान शोरूम का मुख्य संचालक मौजूद नहीं था। जिस कारण कार्यवाही में व्यवधान पड़ा।
विज्ञापन
शाम 7 बजे के करीब शोरूम का मुख्य संचालक शोरूम पहुंचा तो उतने में ही आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त भवानी शंकर मौके पर पहुंचे।
देर रात तक चली कार्यवाही में विभाग के टीमों ने स्टॉक, नगदी, बैंक खाते व जायदाद संबंधी कागजातों को कब्जे में लेकर आयकर का ब्यौरा जुटाया। विभाग की टीमों ने पाया कि वर्ष 2014-15 की आयकर रिटर्न में फर्म ने जितनी आय शो की थी, अब उससे कहीं अधिक आय है।
विभाग के अधिकारियों ने शोरूम संचालक को मौखिक रूप से बता भी दिया कि रिटर्न कम दाखिल की गई है। आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात को शोरूम संचालक ने एक करोड़ 25 लाख में सरेंडर कर दिया।
अब इस अतिरिक्त आय पर 34 फीसदी टैक्स लगेगा जो फर्म को 31 मार्च तक भरना होगा। मालूम हो कि वीरवार को आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त वाईआर सैनी के निर्देश पर आयकर विभाग की टीमों ने कुलदीप ज्वैलर्स की फतेहाबाद, रतिया और मैरिज पैलेस में दबिश दी थी जिसमें सिरसा के आयकर आयुक्त नितिन गर्ग, फतेहाबाद के आईटीओ आरके मुंजाल, दलीप सिंह, सुरेश नागरू शामिल हुए।