फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Four women killed, 343 new patients found infected

संक्रमित चार महिलाओं की गई जान, 343 नए मरीज मिले

Sun, 16 May 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four women killed, 343 new patients found infected
जिले में कोरोना संक्रमण लॉकडाउन के बावजूद कम नहीं हो रहा है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमित चार महिलाओं की मौत हुई है, इसमें फतेहाबाद शहर की दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 343 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में कुल मौत का आंकड़ा 336 तक पहुंच गया है अब तक 14588 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि एक दिन में जिले में 395 संक्रमित ठीक भी हुए है। जिले में अब तक 11186 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में रिकवरी रेट 76.68 प्रतिशत पहुंच गया है। 87 संक्रमित अस्पताल में दाखिल है और 2837 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में फतेहाबाद क्षेत्र में 66, टोहाना में 53, रतिया में 59, भट्टू में 61, बड़ोपल में 23, भूना में 34, जाखल में 47 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो फतेहाबाद और भट्टू क्षेत्र में सबसे ज्यादा सैंपलिंग हो रही है, इसके चलते संक्रमित मरीजों की भी पहचान हो रही है। फतेहाबाद शहर में अब तक 4080 कुल संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

इन संक्रमितों की जिले में हुई मौत
फतेहाबाद निवासी 32 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत हुई।
गांव ललौदा निवासी 70 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल टोहाना में मौत हुई।
भूना निवासी 60 वर्षीय महिला की भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई।
फतेहाबाद निवासी 54 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई।
मई में तेजी से बढ़ा संक्रमण
दिन नए मरीज मिले मौतें
1 291 6
2 216 13
3 356 11
4 377 19
5 282 9
6 454 15
7 382 10
8 224 8
9 386 4
10 311 3
11 275 6
12 301 4
13 401 6
14 334 4
15 307 7
16 343 4
--------
ये हुआ रविवार को टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल ऊपर 2
46 से 59 साल 12
18 से 44 साल 557
गांवों में सैंपलिंग के लिए आशा वर्कर्स को दी किट
भट्टूकलां स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ डॉ. सुजाता बंसल ने बताया कि एएनएम और आशा वर्कर्स ने घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। आशा वर्कर्स को 15-15 रैपिड एंटीजन किट दी गई हैं। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो उसका सैंपल लेंगी। अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उसका उपचार शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लोगों का सबसे पहले जागरूक होना जरूरी है। अगर किसी में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो वह सैंपल जरूर दें। इसके अलावा जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है वह लगवा लें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed