{"_id":"637bb6664d0d5e669664a4dd","slug":"four-dengue-victims-including-two-year-old-girl-found-fatehabad-news-hsr647717775","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की बच्ची समेत चार डेंगू पीड़ित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल की बच्ची समेत चार डेंगू पीड़ित मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में बढ़ रहा है, बच्चे और युवा सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को दो साल की बच्ची समेत चार डेंगू पीड़ित केस मिले हं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 124 हो गई है। अब तक जिले में 36 डेंगू पीड़ित अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। अभी फिलहाल एक मरीज दाखिल है। डेंगू को लेकर फतेहाबाद, टोहाना का शहरी क्षेत्र हॉटस्पॉट बना हुआ है। फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी में सबसे ज्यादा केस मिल चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले में डेंगू के 11 सैंपल लिए हैं। जांच के दौरान फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी 2 वर्षीय बच्ची, भोड़िया खेड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक, खैराती खेड़ा निवासी 23 वर्षीय युवक और खैराती खेड़ा निवासी 52 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित मिली है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया जांच को लेकर भी सैंपल ले रहा है। सोमवार को 11 सैंपल चिकनगुनिया जांच को लेकर लिए गए। अब तक 25 सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी फिलहाल 11 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
10 जगहों पर मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डेंगू को लेकर सर्वे कर रही है। सोमवार को 2075 जगहों पर सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 10 जगहों पर लारवा मिला है। लारवा फ्रिज की ट्रे, गमलों व पानी के टैंक में मिल रहा है। अब तक 746485 जगहों पर सर्वे हो चुका है इसमें से 3229 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन
कोट
डेंगू के चार नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। घरों में पानी इकट्ठा न होने दें।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ