{"_id":"6a47ee6c34031ac1c4022031","slug":"four-computers-were-removed-from-the-technical-branch-due-to-the-delay-in-responding-to-an-rti-query-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-156730-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरटीआई के जवाब में देरी पर तकनीकी शाखा से चार कंप्यूटर हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरटीआई के जवाब में देरी पर तकनीकी शाखा से चार कंप्यूटर हटवाए
Fri, 03 Jul 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में एमई कार्यालय से उतारे गए कम्प्यूटर संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद की तकनीकी शाखा में आरटीआई का जवाब समय पर नहीं देने और कार्य में लापरवाही के आरोप के बाद शुक्रवार को सचिव गोविंद ने चार कंप्यूटर हटवा दिए। इस कार्रवाई के बाद शाखा का कामकाज दिनभर प्रभावित रहा।
तकनीकी शाखा से आरटीआई संबंधी सूचना मांगी गई थी लेकिन निर्धारित समय में जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया। इसी पर सचिव ने कार्रवाई करते हुए कार्यकारी अभियंता, एमई, ऑपरेटर तथा जेई के उपयोग में आने वाले चार कंप्यूटर हटवा दिए। कंप्यूटर हटने से तकनीकी शाखा का अधिकांश काम ठप हो गया और कर्मचारी नियमित कार्य नहीं कर सके।
नगर परिषद पहले ही विकास कार्यों में धीमी गति के कारण चर्चा में है। अब इस प्रशासनिक कार्रवाई ने कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनभर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच इसी विषय पर चर्चा होती रही। सचिव गोविंद ने कहा कि यह नगर परिषद कार्यालय का आंतरिक प्रशासनिक मामला है और नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
-
सचिव और जेई के बीच कोई बात हुई है। इसके बाद कंप्यूटर उतारे गए हैं। इस संबंध में सचिव से बात भी की गई है।
- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
-
ये कार्यालय से जुड़ा आपसी मामला है। अगर कोई काम नहीं करेगा तो सख्ती बरतनी पड़ती है। उच्च अधिकारियों की तरफ से काम को लेकर बार-बार रिपोर्ट मांगी जाती है।
- गोविंद, सचिव, नगर परिषद