{"_id":"590f62794f1c1b3b54851171","slug":"for-new-customer-bijli-nigam-office-start-help-desk","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, बिजली निगम के दफ्तर में आज से लगेगा हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, बिजली निगम के दफ्तर में आज से लगेगा हेल्प डेस्क
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
भट्टू रोड़ स्थित शहरी मंडल के एसडीओ कार्यालय, यहीं हेल्प डेस्क स्थापित किया जाना है।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार और दलालों पर नकेल कसने के लिए बिजली निगम पिछले दो सालों से दावे कर रहा है लेकिन यहां भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर से बिजली निगम के अधिकारियों ने हेल्प डेस्क की स्थापना का राग छेड़ा है। एसडीओ भजन सिंह कंबोज ने ऐलान किया है कि सोमवार से उनके कार्यालय के बाहर हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या इस बार बिजली निगम के अधिकारियों की घोषणा सिरे चढ़ती है या नहीं। क्योंकि निगम के अधिकारियों ने दो साल पूर्व भी दावे किए थे कि बिजली निगम एसडीओ कार्यालय के बाहर %हेल्प डेस्क’ लगाएगा। अधिकारियों ने कहा था कि बिजली निगम ये हेल्प डेस्क फतेहाबाद में पांच जगहों पर लगाएगा, जिनमें फतेहाबाद शहरी और अद्र्ध शहरी, रतिया शहरी व अद्र्ध शहरी और एक भट्टू में हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। लेकिन अभी तक इस दिशा में निगम के अधिकारी आगे बढ़ ही नहीं पाए थे। अगर अब भी हेल्प डेस्क स्थापित होता है तो इस डेस्क से नए बिजली के कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। इससे पहले दलालों के चंगुल में फंसकर उपभोक्ताओं के पैसे और समय की बर्बादी होती थी परंतु इस डेस्क की मदद से दलालों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकेगा जिससे पैसे और समय दोनों की बचत होगी।
ऐसे मिलेगी लोगों को राहत
हेल्प डेस्क में उपभोक्ताओं को फाइल कवर, एएंडए एप्लीकेशन एंड एग्रीमेंट फार्म, श्योरिटी बांड और शपथ पत्र फारमेट हेल्प डेस्क पर ही मिलने की बात कही जा रही है। लंबे इंतजार के बाद अब जाकर ये सुविधा शुुरू होने की उम्मीद जगी है। एक जगह पर बिना किसी चक्कर कटवाए और कम पैसों में सारा काम उपभोक्ताओं का हो जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ हेल्प डेस्क में बैठने वाला कर्मचारी फाइल पर एक नंबर लगाएगा वहीं फाइल बिजली निगम में बैठा क्लर्क स्वीकार करेगा जबकि अन्य फाइलें क्लर्क स्वीकार नहीं करेगा जो दलालों के द्वारा उसके पाई आई होंगी।
अधिकारियों का दावा, नहीं लगेंगे ज्यादा पैसे
बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि हेल्प डेस्क की मदद से कम खर्चे पर नए उपभोक्ताओं को सारे कागजात एक जगह मिल जाएंगे। अपभोक्ताओं का पहले की अपेक्षा खर्चा कम होगा। एक जगह पर सारे कागजात मिलने से समय की भी बचत होगी। लोगों को आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए बिजली निगम ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
%उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सोमवार से हेल्प डेस्क लगाया जा रहा है। इस डेस्क का मुख्य मकसद निगम में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और दलालों को रोकना है। दलालों के चक्कर में फंसकर उपभोक्ता लूट जाते हैं दलाल कर्मचारियों से सांठगाठ करके ज्यादा पैसे ले लेते हैं। अब निगम इसके लिए तैयार है दलालों पर रोक लगेगी।’
भजन सिंह कंबोज, शहरी एसडीओ, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद