फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   First online Gram Sabha on VBji Ramji

Fatehabad News: वीबी जी रामजी पर पहली ऑनलाइन ग्राम सभा

Mon, 19 Jan 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
First online Gram Sabha on VBji Ramji
भूना। ग्राम पंचायत कुनाल में मनरेगा के तहत आयोजित ऑनलाइन ग्राम सभा में ग्रामीणों को जानकारी देत - फोटो : ट्रामा सेंटर में जांच करती लखनऊ से आई टीम। संवाद
भूना। ग्राम पंचायत कुनाल में विकसित भारत जी रामजी के तहत प्रायोगिक आधार पर सोमवार को ऑनलाइन ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाने और तकनीक आधारित सुशासन को मजबूत करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल मानी जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से हुई इस ग्राम सभा में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।
विज्ञापन

ग्राम सभा का संचालन ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) राकेश जाखल व ग्राम सचिव रेखा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संदीप कौर ने की। ग्राम सचिव रेखा ने विभिन्न दस्तावेजों और डिजिटल माध्यमों के जरिए ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना, कार्यों की प्रक्रिया, भुगतान प्रणाली ल सोशल ऑडिट से जुड़ी जानकारी दीं।
विज्ञापन

बीआरपी राकेश जाखल ने बताया कि ऑनलाइन ग्राम सभा के दौरान सोशल ऑडिट की पूरी प्रक्रिया पंचायत निर्णय एप के माध्यम से जियो-टैगिंग के साथ संपन्न की गई। इससे पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हुई और ग्राम सभा की कार्यवाही पूरी तरह पारदर्शी रही। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये योजनाओं की जानकारी मिलने से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा का आयोजन सामाजिक विकास विशेषज्ञ (एसडीएस) मुख्यालय चंडीगढ़ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया। सोशल ऑडिट यूनिट हरियाणा से आए सदस्यों ने ग्रामीणों को सोशल ऑडिट की प्रक्रिया, मनरेगा के उद्देश्यों, श्रमिकों के अधिकारों और पारदर्शिता के महत्व के बारे में बैठक में मौजूद लोगों को बताया। इस मौके पर मनरेगा जेई संदीप सिंह, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed