फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire in the field, two acres of standing wheat crop burnt

खेत में लगी आग, दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in the field, two acres of standing wheat crop burnt
किसान लीलाराम के खेत में शॉर्ट सर्किट से जलती हुई गेहूं की फसल। - फोटो : Fatehabad
भूना। जांडली से नाढोड़ी रोड पर रविवार की दोपहर बाद बिजली के तारों में सफेदे पेड़ की टहनियां टकराने से शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग लग गई। जिसके कारण दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। हालांकि मौके पर पहुंचे लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की माध्यम से फसल को रौंदकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक जांडली खुर्द के किसान लीलाराम व जयवीर ने बताया कि रविवार की दोपहर बाद 220 केवी सिंथला पावर हाउस से 33 केवी बिजली घर जांडली खुर्द को सप्लाई देने वाली लाइन के पास हवा के कारण सफेदे की टहनियां तारों से टकरा गई। जिसके कारण तारों के आपस में भिड़ जाने से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में जा गिरी। गेहूं की पककर सूखी हुई फसल में आग लगने से किसान लीलाराम व जयवीर सिंह ने मदद के लिए जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके तुरंत बाद सैकड़ों लोग मौके पर आग को बुझाने के लिए जुट गए। घटना के करीब बीस मिनट बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। मगर जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग के चारों ओर फसलों को रौंदकर कड़ी मशक्कत के बाद गेहूं की फसल में भड़की आग को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed