{"_id":"64c00d953d8c14183b031f9b","slug":"fee-payment-link-not-released-college-admission-stuck-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2716-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फीस भरने का लिंक नहीं हुआ जारी, कॉलेज में दाखिले अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फीस भरने का लिंक नहीं हुआ जारी, कॉलेज में दाखिले अटके
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में दाखिले के लिए पहुंचे छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में पहली और दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हो गई है। फिजिकल काउंसिलिंग के पहले दिन ही दाखिले बीच में अटक गए। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की वेटिंग सूची जारी कर दी, लेकिन फीस का लिंक जारी नहीं किया। इसके चलते छात्रों के दाखिले नहीं हो पाए।
दाखिले को लेकर कॉलेजों में छात्रों की भीड़ रही और दिन भर फीस का लिंक जारी होने का इंतजार करते रहे। बुधवार को उच्चतर शिक्षा विभाग फीस का लिंक जारी कर सकता है। कॉलेज स्टाफ के अनुसार बुधवार को लिंक जारी हो सकता है। इसके बाद ही दाखिले हो पाएंगे। जिले के 11 कॉलेजों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। कॉलेजों में पहली और दूसरी मेरिट सूची जारी होने के बाद भी 80 फीसदी तक सीटें खाली हैं। जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय में 240 सीटों पर अब तक मात्र 17 ही दाखिले हुए हैं।
वेटिंग के बाद पहले आओ पहलो पाओ के आधार पर होंगे दाखिले
उच्चतर शिक्षा विभाग ने फिलहाल वेटिंग में शामिल छात्रों की सूची जारी की है। इसके बाद खाली सीटों पर विभाग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले करेगा। छात्र आर्ट्स संकाय में दाखिले लेने की रूचि ले रहे है। इसके अलावा बीसीए, नॉन मेडिकल और मेडिकल में सीटें खाली रह सकती है।
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले का चौथा राउंड शुरू
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का चौथा राउंड शुरू हो गया है। विभाग 28 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी करेगा। फिलहाल पोर्टल पर ट्रेड में बदलाव का विकल्प दिया गया है। 26 जुलाई तक छात्र विकल्प भर सकते हैं।
कोट
महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर ओपन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। वेटिंग सूची में जारी छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय में भी दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
-राजेश मेहता, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेडा