फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Father and son got the young man murdered

Haryana Crime: पिता और बेटे ने युवक की करवाई हत्या, गांव के दो लोगों को दी थी सुपारी; पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 20 Jan 2026 02:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 02:42 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में एक युवक की पिता और उसके भाई ने हत्या करवा दी। जमीन को लेकर आपसी विवाद था जिसको लेकर ये हत्या की गई।  पुलिस जांच में  ये खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Father and son got the young man murdered
हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रतिया क्षेत्र के गांव महमदकी में युवक की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन ही खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसके पिता और भाई ने सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन

 
गांव के दो लोगों को दी थी सुपारी

गांव के ही दो लोगों को 1.20 लाख रुपये सुपारी दी गई जो कि वारदात को अंजाम देकर पंजाब भाग गए थे। पुलिस ने फिलहाल मृतक के भाई तरनप्रीत सिंह व पिता अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब से हत्या के आरोपी भी पकड़ लिए गए हैं। रविवार को गांव महमदकी में खेत के कमरे में युवक शव मिला था। 
विज्ञापन


युवक की मार्च में होनी थी शादी 

युवक की गर्दन कस्सी से काटी गई थी। युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और 15 दिन पहले ही रिश्ता हुआ था। मार्च माह में दोनों की शादी होना था। पुलिस के मुताबिक मृतक अपने हिस्से की जमीन लेकर अलग रहना चाहता था जिसके बाद पिता और भाई ने उसकी हत्या की सुपारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed