फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Young man and woman living in consensual relationship murdered

Fatehabad : सहमति संबंध में रह रहे युवक-युवती की हत्या, चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार; गली में मिले शव

Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि दोनों करीब 6 माह से सहमति संबंध में रह रहे थे। शुक्रवार रात सवा आठ बजे तिलक नगर में रितिक के घर के बाहर दोनों के शव पड़े मिले।

विज्ञापन
Fatehabad: Young man and woman living in consensual relationship murdered
पड़ताल करती पुलिस... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के तिलक नगर में घर के बाहर शुक्रवार देर रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक और युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव पीर वाली गली में मिले। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान पूजा (31) और युवक (26) रितिक के रूप में हुई है। रितिक पंजाबी और पूजा वाल्मिकी समाज से है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 6 माह से सहमति संबंध में रह रहे थे। शुक्रवार रात सवा आठ बजे तिलक नगर में रितिक के घर के बाहर दोनों के शव पड़े मिले। पूजा के शरीर पर चाकुओं के 11 वार मिले हैं। इसके अलावा रितिक पर भी चाकुओं से दर्जनों बार हमला किया।
विज्ञापन


रितिक एक रेस्टोरेंट पर काम करता था। पूजा दीपक के साथ विवाहित थी। करीब 14 साल पहले शादी हुई थी। दो बच्चे भी हैं। रितिक और दीपक आपस में दोस्त थे। घर पर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि रितिक अपने दोस्त दीपक की पत्नी पूजा को भगा ले गया था। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक रितिक और युवती पूजा पर चाकूओं से हमले की सूचना के बाद पुलिस टीम नागरिक अस्पताल में पहुंची। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है कि हमला किन लोगों ने किया है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- उमेद सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed