{"_id":"578d2ca84f1c1b9d32c4c6c1","slug":"fatehabad-water-drinking-water-21-colony-spply-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" 21 बस्तियों में जल्द पहुंचेगा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 बस्तियों में जल्द पहुंचेगा पीने का पानी
fatehabad
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
21 बस्तियों में जल्द पहुंचेगा पीने का पानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खुराना । विकास की राह देख रही कालोनियों की बहु प्रतीक्षित मांग अब जल्द पूरी होने की उम्मीद जगी है। दूसरी कालोनियों की तरह अब उन्हें भी पेयजल उपलब्ध होगा। सरकार जिले के गांवों में बसी 21 महात्मा गांधी ग्रामीण बस्तियों में पीने का पानी उपलब्ध करवाने जा रही है। इन गांवों का चयन कर लिया गया है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। कुछ ही दिनों में पानी बस्ती तक पहुंच जाएगा। इसकी पुष्टि खुद जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता फूल सिंह ने की है।
इन बस्तियों को मिलेगा पेयजल
अयाल्की
बनावाली
बनमंदोरी
बहबलपुर
भट्टूकलां
भट्टूखुर्द
भोड़ा होशनाक
दैयड़
दहमान
ढाबी खुर्द
गदली
हसंगा
जांडवाला सोतर
कुकड़ावाली
एमपी रोही
पालसर
सरवरपुर
सिंधला
सिरढ़ान
करनोली
खासा पठाना
4 से 6 इंची बिछेगी पाइप लाइन
चयनित 21 महात्मा गांधी ग्रामीण बस्तियों में पानी वहीं से उपलब्ध करवाया जाएगा जहां पर पहले से ही व्यवस्था है। अधिकारियों के अनुसार मौजूद व्यवस्था से बस्ती तक 4 से 6 इंची मोटी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
10 से 12 साल बाद सिरे चढ़ी योजना
पूर्व की सरकार में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत प्लाट उपलब्ध करवाए गए और उसके बाद उन्हें प्लाट पर मकान बनाने के लिए अनुदान भी दिया गया। बिजली-पानी की व्यवस्था न होने के कारण 12 साल बाद भी कालोनियां पूरी तरह से आबाद नहीं हो पाईं। कालोनी में बसे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। सरकार ने अब उन कालोनियों का चयन किया है, जहां पर आबादी काफी हद तक बस गई है। अधिकारियों के अनुसार बस्ती पर 10 से 20 लाख रुपये खर्च आएगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत बसी 21 कॉलोनियों का चयन किया गया है, जहां पेयजल पहुंचाया जाएगा। कार्यवाही पूरी हो चुकी है और टेंडर भी हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
फूल सिंह, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग