{"_id":"572ce6414f1c1b61145cec1d","slug":"fatehabad-news-hindi-news-sunel-kumari-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील कुमारी चेयरमैन वीना वाइस चेयरमैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील कुमारी चेयरमैन वीना वाइस चेयरमैन
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जीत का जश्न मानते लोग।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत समिति भट्टूकलां के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ की देखरेख में शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में चुनाव हुआ। चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनमन्दोरी निवासी सुनील कुमारी चेयरमैन व वीना बजाज वाइस चेयरमैन चुनी गईं। इस बारे में अमर उजाला ने एक दिन पहले ही संभावना जता दी थी कि भट्टूकलां पंचायत समिति से सुनील कुमारी के नाम पर मोहर ली है।
शुक्रवार को हुए इस चुनाव में भट्टू खंड के अंतर्गत आने वाले सभी 21 वार्डों के सदस्यों ने भाग लिया। डीडीपीओ राजेश खोथ व बीडीपीओ अनुभव मेहता ने सभी सदस्यों को चुनाव प्रणाली के बारे में समझाया।
चुनाव में चेयरमैन पद के लिए वार्ड नंबर 19 की सदस्य कांता देवी का नाम ब्लॉक समिति सदस्य भूरीलाल ने प्रस्तावित किया। वहीं वार्ड नंबर 20 की सदस्या सुनील कुमारी के नाम का समिति सदस्या वीना बजाज ने प्रस्तावित किया। वाइस चेयरमैन के लिए वार्ड नंबर 17 के सदस्य मेवा सिंह के नाम का पवन कुमार ने प्रस्तावित किया। जबकि वार्ड नंबर 4 की सदस्या वीना बजाज के नाम का हजारी राम ने प्रस्तावित किया।
विज्ञापन
चेयरमैन पद के लिए पीलीमन्दोरी निवासी कांता देवी व बनमन्दोरी निवासी सुनील कुमारी के बीच मुकाबला हुआ। इस चुनाव में कांता देवी को 9 व सुनील कुमारी को 12 मत हासिल हुए।
इस चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार तीन मतों से विजयी हुईं। वाइस चेयरमैन के लिए मेवा सिंह व वीना बजाज के बीच मुकाबला हुआ। इस चुनाव में मेवा सिंह को 8 व वीना बजाज को 13 मत हासिल हुए। भाजपा समर्थित वीना बजाज 5 मतों से विजयी रहीं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्मपन करवाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
भाजपा समर्थित चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनने पर पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला, राजपाल बैनिवाल, मंडल प्रधान शीशपाल गोदारा, सतबीर मेहूवाला, प्रमोद बैनिवाल, प्रवीन कुमार, सज्जन अग्रवाल, रामकुमार बहल, विजेंद्र गोदारा, जसवंत माचरा, लवली बजाज, कुलदीप पांडर, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार सहित अनेक लोगों ने मिठाई बांट कर खुशी मनाई।