{"_id":"5728ea334f1c1b55305cd375","slug":"fatehabad-news-hindi-news-former-agree","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर माने किसान उठाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर माने किसान उठाया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Tue, 03 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना रोड पर निर्माणाधीन फोरलेन हाइवे का काम रोककर बैठे किसानों को आखिरकार प्रशासन मनाने में कामयाब हो गया है। प्रशासन ने किसानों को दो महीने में सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर धरना उठवा दिया है। किसानों ने भी दो महीने का अल्टीमेटम देकर धरना खत्म कर दिया है। किसानों ने कहा कि अगर जून तक समाधान न हुआ तो 1 जुलाई से दोबारा धरना शुरू कर काम रोक दिया जाएगा।
हिसार से डबवाली तक बन रहे फोरलेन हाइवे के तहत फतेहाबाद के भूना रोड पर बस्ती भीमां से गांव अकांवाली तक के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले 175 दिनों से काम रोका हुआ है और किसानों का भूना मोड़ पर धरना चला आ रहा है। हाइवे के निर्माण में हो रही देरी के चलते नेशनल हाइवे ऑथारटी ने प्रशासन को फटकार लगाई और पुलिस सिक्योरिटी के साथ काम शुरू करने के आदेश दिए। जिसके बाद सुस्त प्रशासन में हड़क म मच गया।
मंगलवार सुबह भूना मोड़ पर बंद पड़े काम को शुरू करने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को नेशनल हाइवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आर.के.राठी, एसडीएम संतलाल पचार, डीआरओ विजेंद्र भारद्वाज धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि ट्यूबवेल व ढ़ाणियों को तब तक नहीं छेड़ा जाएगा जब तक पैसे नहीं मिल जाते और बकाया पेमेंट का केस एडीसी कोर्ट में चल रहा है मई के अंत में निपटारा हो जाएगा। किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि 1 जुलाई तक अगर समाधान न हुआ तो धरना दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से मांग रखी कि उनका अवार्ड का 70 प्रतिशत बकाया दिया जाए और ढाणियों व ट्यूबवेल का मुआवजा दिया जाए। इसी को लेकर किसान 19 नवंबर 2015 से धरने पर बैठे थे।
डायरेक्टर, एसडीएम, डीआरओ ने धरनास्थल पर पहुंचकर आश्वासन दिया है कि मई के अंत तक चल रहे कोर्ट केस का निपटारा हो जाएगा और ढ़ाणियों व ट्यूबवेल का मुआवजा दे दिया जाएगा। अगर प्रशासन दो महीने में मांग पूरी नहीं करता है तो धरना दोबारा शुरू कर दिया जाएगा