फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, cattel fair

डीसी साहब, अफसरों ने फिर नहीं मानी आपकी बात

Sun, 01 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 01 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news, hindi news, cattel fair
पशु मेले में धूप में बधी भैंस। - फोटो : bureau
ऐसा लगता है कि पशु मेले के आयोजक अफसरों के लिए डीसी के आदेशों से भी बढ़कर महत्वपूर्ण हो गए हैं। कम से कम इस रविवार को पशु मेले के हालात देखकर तो यही लगता है। महज दो दिन पहले डीसी एनके सोलंकी ने अधिकारियों की बैठक में ये आदेश जारी किए थे कि पशु मेले में नियमों का पालन करवाया जाए। लेकिन इस बार भी पशु मेले में एक-एक कर सभी नियम ध्वस्त होते गए और अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन

पशुओं को ठूंसकर भरा गया वाहनों को
नियमानुसार एक टाटा एस में एक ही पशु को लादा जा सकता है लेकिन पशु मेले में पहुंचे अधिकांश वाहन चालक इस नियम को तोड़ते दिखे। टाटा एस जैसे छोटे वाहन में भी दो या दो से अधिक पशुओं को ठूंस-ठूंसकर रखा गया था। इतना ही नहीं, कई पिकअप एवं कैंटर जैसे वाहनों में पशुओं की संख्या पांच से भी अधिक पाई गई। ये बात भी काबिले-ए-जिक्र है कि इन पशुओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी शामिल थे। हैरानी इस बात की है कि प्रशासनिक अधिकारियों को पता है कि इस मेले में पशुपालक नियम तोड़कर वाहनों में पशुओं को ठूंसकर लाएंगे लेकिन फिर भी उनके चालान काटने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। अगर इस बार वाहनों के चालान काटे गए होते तो अगली बार वाहन चालक एक गाड़ी-एक पशु का नियम का पालन करते।
विज्ञापन

भारी गर्मी से पशुओं को राहत के कोई इंतजाम नहीं
रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा लेकिन इसके बावजूद पशु मेले में पशुओं को गर्मी और धूप से बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। हालत ये थे कि पशुओं को पिलाने के लिए पशु पालकों को 100 रुपये तक खर्च कर पानी का ड्रम खरीदना पड़ा। इसके अलावा खुले मैदान में लू चलने के कारण भी पशुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पशुओं को धूप से बचाने के लिए किराए पर टेंट मिलते हैं लेकिन गरीब पशुपालक टेंट का किराया नहीं भर पाते तो कई बार पर्याप्त टेंट का इंतजाम भी नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह हुई अवैध वसूली, कैमरा देखकर हुए फरार
पिछले दिनों बीडीपीओ द्वारा डीसी को भेजी गई रिपोर्ट में साफ तौर पर जिक्र था कि पशु मेले के बाहर कुछ लोगों द्वारा कैंटर यूनियन एवं नंदीशाला के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। डीसी ने इस पर भी लगाम लगाने के निर्देश अधिकारियों की बैठक में दिए थे लेकिन रविवार को इसका भी असर होते नहीं दिखा। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग पिकअप गाड़ी में बैठकर अवैध पर्चियां काट रहे थे, हालांकि मीडिया के वहां पहुंचने की भनक लगते ही वो लोग मौके से फरार हो गए।  


डीसी ने नहीं उठाया फोन, एसडीएम बोले, खुद करूंगा पशु मेले का निरीक्षण
इस बारे में जब डीसी एनके सोलंकी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बार बार कॉल के बावजूद भी फोन नहीं उठाया। फतेहाबाद के एसडीएम संत लाल पचार ने कहा कि बीडीपीओ को इस मेले में नियमों का पालन करवाने का निर्देश दिया गया है। अगले सप्ताह मैं खुद इस मेले का निरीक्षण करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed