{"_id":"63b31bab5203457e341e3cee","slug":"fatehabad-news-fatehabad-news-hsr651413975","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर फिर होगा रद्द, कूड़ा इकट्ठा करने के लिए एजेंसी की होगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर फिर होगा रद्द, कूड़ा इकट्ठा करने के लिए एजेंसी की होगी जगह
विज्ञापन
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर में डोर टू डोर कचरा उठान के लिए लगाया गया टेंडर एक बार फिर से रद्द करने की तैयारी है। नगर परिषद ने 10 दिन बाद भी टेंडर नहीं खोला है। शर्तों में फेरबदल को लेकर एक बार फिर से टेंडर रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी बार फिर नगर परिषद डोर टू डोर का टेंडर रद्द करेगा। करीब एक साल से ये प्रोजेक्ट अटका हुआ है। अब 234 लाख रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी लेकिन नगर परिषद ही उच्च अधिकारी इसमें रोड़ा बने हुए हैं। हालांकि टेंडर को लेकर नगर परिषद के उच्च अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
नगर परिषद अब इस टेंडर में जगह को लेकर शर्त जोड़ेगा। कचरा उठान करने वाली एजेंसी को ही इकट्ठा करने के लिए जगह की व्यवस्था करनी होगी। नगर परिषद के पास बीघड़ रोड पर जो जगह है उसमें अतिरिक्त कचरा डालने की व्यवस्था न होने के चलते एजेंसी को ही जगह देनी होगी जिसमें वह गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करेगा।
पहले भी रद्द हो चुका है टेंडर
नगर परिषद द्वारा टेंडर लगाने की प्रक्रिया करीब दो माह पहले शुरू की गई थी। पहले जब टेंडर को लेकर दस्तावेज जांचे गए तो सात में से मात्र दो ही एजेंसियां शर्तें पूरी कर पाई थी। इसके चलते टेंडर रद्द कर दिया गया था। अब नगर परिषद ने दोबारा टेंडर लगाया था जो कि 22 दिसंबर को खोला जाना था जो कि अब तक नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
27 वार्डों में से कचरा उठान करेगी एजेंसी
नगर परिषद ने शहर के 27 वार्डों में कचरा उठान के लिए वर्ष 2021 में प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा था लेकिन इसको लेकर अगस्त 2022 में मंजूरी दी गई। निजी एजेंसी को ही शहर में घर-घर से कचरा उठाना होगा और इसे अलग-अलग करना होगा। अभी फिलहाल नगर परिषद के पास 13 गाड़ियां हैं और मैनपॉवर भी कम है।
डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर अभी रोक रखा है। कुछ नई शर्तें टेंडर को लेकर लगाई जाएंगी।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद