फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, national highway, ayalki, bypass, harayana

अयालकी, अहरवां रतिया बाईपास होकर गुजरेगा भट्टू-बुढ़लाडा नेशनल हाइवे

Sat, 04 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, national highway, ayalki, bypass,  harayana
फतेहाबाद की रतिया चुंगी से रतिया को जाने वाली सड़क । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद से रतिया के रास्ते बुढ़लाढ़ा जाने वालों और रतिया क्षेत्र की इंडस्ट्री के लिए खुशखबरी है। नेशनल हाइवे विभाग ने फतेहाबाद की रतिया चुंगी से लेकर पंजाब सीमा पर बुढ़लाढ़ा तक ब्राहमणवाला तक नेशनल हाइवे के सर्वे को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इसके सर्वे के लिए टेंडर भी पास हो गया है। आर्कटेक्नो नामक कंपनी नेशनल हाइवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। इस नेशनल हाइवे के लिए सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। 24 जुलाई को सर्वे कंपनी प्रोजेक्ट की पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप देगी। इसके बाद हाइवे को नंबर अलॉट कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे एवं लोक निर्माण विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतिया चुंगी से लेकर बुढ़लाढ़ा सीमा पर गांव ब्राहमणवाला तक बनने वाले इस नेशनल हाइवे के लिए रूट फतेहाबाद, अयालकी, अहरवां और रतिया बाईपास होकर गुजरेगा। बताया गया है कि फिलहाल इसके लिए 33 किलोमीटर लंबी सड़क का एस्टीमेट रखा गया है लेकिन माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट शुरू होने पर इसकी लंबाई बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी अभी इसकी प्रस्तावित लागत बताने से झिझक रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि फतेहाबाद से रतिया को जाने वाले वर्तमान रास्ते से अलग एक नई सड़क बनाने की तैयारी में विभाग नजर आ रहा है। अगर ऐसा होता है तो रतिया-फतेहाबाद वर्तमान मार्ग पर ट्रैफिक का बोझ भी काफी कम हो सकता है। इसके लिए सरकार की ओर से इन गांवों के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू हो सकती है।


सर्वे करने वाली कंपनी आर्केटेक्रो के इंजीनियर यहां से गुजरने वाले नेशनल हाइवे के लिए सड़कें, पुल, घग्गर नदी पर पुल, व आसपास के मंदिरों, सड़क किनारे सटे ट्यूबवेल व अन्य संस्थानों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। ये प्रोजेक्ट जुलाई के बाद नेशनल हाइवे के इंजीनियर इन चीफ को भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट भारत सरकार के पास भेजी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग हिसार सर्किल आफिस के कार्यालय ने 27 फरवरी को फतेहाबाद के कार्यकारी अभियंता के नाम पत्र जारी किया है। इस कंपनी को विभाग एक करोड़ नौ लाख रुपये सर्वे के लिए भुगतान करेगी।


इस नेशनल हाइवे के अस्तित्व में आने पर ये होंगे फायदे

1. रतिया-फतेहाबाद वर्तमान मार्ग पर ट्रैफिक काफी कम होगा।
2. फतेहाबाद से पंजाब जाने के लिए व्यापारियों को रतिया शहर से होकर निकलने की जरूरत नहीं रहेगी।
3. नेशनल हाइवे बनने से आसपास के इलाकों में विकास की संभावनाएं काफी बढ़ेंगी।
4. नेशनल हाइवे बनने से रतिया-बुढलाढा सड़क फोरलेन होने की संभावना

सर्वे को मंजूरी
रतिया चुंगी से बुढलाढ़ा तक नेशनल हाइवे की डीपीआर बनाने के लिए नेशनल हाइवे विभाग ने सलाहकार फर्म नियुक्त कर दी है। साथ ही इस फर्म के टेंडर को पास करके इस फर्म को नेशनल हाइवे का सर्वे करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब इस फर्म को 24 जुलाई तक अपनी डीपीआर केंद्र सरकार को भेजनी होगा, ताकि हाइवे को नंबर अलॉट किया जा सके। -जगबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग, फतेहाबाद ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed