{"_id":"5866a8654f1c1b132ceed5cf","slug":"fatehabad-collage-jio-sim-reliance-jio-sim-free-internet-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कॉलेजों में भी चढ़ेगा रिलायंस जिओ का खुमार, विद्यार्थियों को मिलेगा फ्री इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कॉलेजों में भी चढ़ेगा रिलायंस जिओ का खुमार, विद्यार्थियों को मिलेगा फ्री इंटरनेट
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देश भर के साथ साथ अब जिले के सरकारी कालेजों में भी रिलायंस जिओ का खुमार चढ़ने जा रहा है। जिले के सभी पांच राजकीय कालेजों के विद्यार्थियों और स्टाफ को अब अपने कालेज परिसर में निशुल्क इंटरनेट इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने रिलायंस जिओ के साथ करार किया है और इसकी जानकारी सभी कालेजों के प्रिंसिपलों के पास भेज दी है। सरकार के इस फैसले से जिले के लगभग 10 हजार के करीब विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
फिलहाल एक साल तक रहेगी सुविधा, रोजाना मिलेगा 20 एमबी
उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी राजकीय कालेजों में पढने वाले विद्यार्थियों को ये सुविधा निशुल्क तो मिलेगी लेकिन फिलहाल ये सुविधा एक साल तक ही मिलेगी। इतना ही नहीं, मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को रोजाना 20 एमबी इंटरनेट सुविधा ही मिलेगी। इससे अधिक इंटरनेट प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को एक पास वर्ड डालना पड़ेगा जो उन्हें प्रिंसिपल से ही मिलेगा।
विज्ञापन
कैशलेस को बढ़ावा देने की योजना, अश्लील सामग्री रहेगी बैन
जिले के राजकीय कालेजों में निशुल्क मिलने वाले इंटरनेट के पीछे सरकार की मंशा कैशलेस के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना है। निशुल्क इंटरनेट का गलत इस्तेमाल ना हो सके, इसके लिए कालेज परिसर में चलने वाले इंटरनेट पर अश्लील सामग्री को पहले ही बैन कर दिया जाएगा। विद्यार्थी चाहकर भी कॉलेज परिसर में अपने मोबाइल पर अश्लील सामग्री नहीं खोल सकेंगे। 20 एमबी इंटरनेट देने के पीछे भी यही योजना है कि छात्र महज पेटीएम या अन्य ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएं।
विज्ञापन
उपकरण रिलायंस जिओ के और बिजली कालेज प्रबंधन के जिम्मे
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए निर्देशों की मानें तो कालेज परिसर को कवर करने के लिए इंटरनेट वाई-फाई डिवाइस का जिम्मा पूरी तरह से रिलायंस जिओ के पास रहेगा। इनके कर्मचारी पूरे कालेज परिसर का आंकलन कर आवश्यक डिवाइस कालेज परिसर में लगाएंगे। इनके लिए बिजली मुहैया करवाना कालेज प्रबंधन का काम होगा। अगर किसी प्रकार की कोई तकनीकी खामी आती है तो कालेज प्रबंधन की शिकायत पर लोकल जिओ सिस्टम नेट की समस्या को दूर करेगा।
फतेहाबाद जिले में हैं पांच सरकारी कालेज, पढ़ते हैं दस हजार से अधिक विद्यार्थी
फतेहाबाद जिले में इस समय पांच सरकारी कॉलेज हैं। इनमें फतेहाबाद का राजकीय गर्ल्स कॉलेज भोड़िया, रतिया का केटी कालेज, टोहाना का इंदिरा गांधी राजकीय कॉलेज, भूना का राजकीय महाविद्यालय और भट्टू का राजकीय महाविद्यालय शामिल है। इनमें तकरीबन 10 हजार के करीब विद्यार्थी पड़ते हैं।
सरकार से आए हैं आदेश, लागू कर दी व्यवस्था : रणधीर सिंह
इस बारे में बात करने पर जिले के इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय टोहाना के प्राचार्य रणधीर सिंह ने बताया कि इस बाबत सरकार की ओर से आदेश प्राप्त हुए थे और इसी के चलते इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।