फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad Bar Association boycotted DC's court, accused of misbehavior

Haryana: फतेहाबाद बार एसोसिएशन ने डीसी की कोर्ट का किया बहिष्कार, दुर्व्यवहार का आरोप; 30 को जनरल हाउस की बैठक

Sat, 28 Sep 2024 09:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Sep 2024 09:27 AM IST
सार

बार एसोसिएशन का आरोप है कि डीसी की कोर्ट की समय-सारणी तय न होने के कारण वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को डीसी की कोर्ट के रीडर ने दोपहर 12 बजे वकीलों को बुलाया, लेकिन डीसी 1:30 बजे तक नहीं आईं।

विज्ञापन
Fatehabad Bar Association boycotted DC's court, accused of misbehavior
फतेहाबाद जिला बार एसोसिएशन - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद जिला बार एसोसिएशन फतेहाबाद ने जिला उपायुक्त (डीसी) मनदीप कौर पर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार और कोर्ट की समय-सारणी निर्धारित न करने का आरोप लगाते हुए उनकी कोर्ट का बहिष्कार कर दिया है। बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीवाल, सचिव कमलेश वशिष्ठ और वित्त सचिव महेंद्र बागड़िया ने इस मामले की शिकायत सेशन जज से की है, जिसकी प्रतिलिपि आयुक्त और वित्तायुक्त को भी भेजी गई है।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन का आरोप है कि डीसी की कोर्ट की समय-सारणी तय न होने के कारण वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को डीसी की कोर्ट के रीडर ने दोपहर 12 बजे वकीलों को बुलाया, लेकिन डीसी 1:30 बजे तक नहीं आईं। इसके बाद रीडर ने वकीलों को 3 बजे वापस आने के लिए कहा, लेकिन डीसी 4 बजे तक भी नहीं पहुंचीं। इस घटना से नाराज बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने डीसी से मिलकर कोर्ट का समय निर्धारित करने की मांग की, ताकि वकील अपने अन्य मामलों की सुनवाई में भी उपस्थित हो सकें।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन का आरोप है कि इस दौरान डीसी ने कहा, "आप लोग मेरा समय खराब कर रहे हैं। मैं अपने समय और शेड्यूल के हिसाब से ही केस सुनूंगी," और इसके बाद वे अपने कार्यालय से चली गईं। इस रवैये से नाराज बार एसोसिएशन ने बैठक कर डीसी की कोर्ट के बहिष्कार का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 सितंबर को होगी जनरल हाउस की बैठक
इस मामले में आगे की रणनीति तय करने के लिए बार एसोसिएशन ने 30 सितंबर को जनरल हाउस की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed