फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protested against the conditions imposed for purchase at MSP

Fatehabad News: एमएसपी पर खरीद के लिए लगाई शर्तों का किसानों ने किया विरोध

Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the conditions imposed for purchase at MSP
फतेहाबाद। डीसी कार्यालय के बाहर रोष जताते कपास उत्पादक किसान। विष्णुदत्त शर्मा
फतेहाबाद। नरमा-कपास की एमएसपी पर सुचारू रूप से खरीद शुरू करवाने की मांग को मुख्य मुद्दा बनाते हुए भट्टू क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। कपास उत्पादक संघ भट्टूकलां के बैनर तले किसान नेता रोहताश डूडी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि एमएसपी खरीद के नाम पर लगाए गए अव्यवहारिक प्रतिबंधों ने स्थिति और भी कठिन बना दी है। प्रकृति की मार जलभराव और सेम से वे पहले ही परेशान हैं। मुआवजा व बीमा क्लेम तो दूर की बात, फसलों के उचित रेट तक नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने एक नवंबर से नरमा-कपास व मूंगफली की खरीद की घोषणा की है लेकिन नरमा-कपास उत्पादक किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि उनकी दोनों ही फसलें एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही। सीसीआई फसल क्वालिटी, स्लॉट बुक न होने और किसान एप जैसी अनाप-शनाप शर्तें लगा रखी है। किसानों ने बीमा क्लेम देने के नाम पर बीमा कंपनियों की ओर से लगाए गए ऑब्जेक्शन को भी तुरंत हटाकर क्लेम का भुगतान करने की मांग की है। इस अवसर पर किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा, रामकुमार, महेन्द्र सिंह, सुभाष भादू, राजकुमार, ओमप्रकाश सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed