फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer protest,civic issuse, fatehabad news

जाखल में 300 ट्रैक्टरों के साथ 10 हजार किसान आज निकालेंगे मार्च

Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest,civic issuse, fatehabad news
किसान संघर्ष समिति ब्लॉक जाखल की ओर से बुधवार को 15 गांवों में 300 ट्रैक्टरों पर रोष मार्च निकाला जाएगा। समिति के नेतृत्व में हजारों किसान अपने ट्रैक्टरों से इस काफिले में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जाखल के तलवाडा रोड पर गुरुद्वारा के सामने से सुबह 9 बजे शुरू होने वाली ट्रैक्टर रोष मार्च यात्रा गांव तलवाड़ा, तलवाड़ी, साधनवास, सिधानी, चांदपुरा, मुदलियां, रत्ताथेह, शक्करपुरा, मूस्साखेड़ा, म्योंद कलां, म्योंद खुर्द, ढ़ेर, दीवाना, नड़ेल, कासिमपुर, चुहड़पुर, उदयपुर सहित 15 गांवों में पहुंचेगी। ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह, उप प्रधान जगसीर सिंह जग्गी महल, सचिव सतीश कुमार, कैशियर नवजोत सिंह, बलकार सिंह, बाबू सिंह, हरविंदर बेनीपाल ने बताया ट्रैक्टर रोष मार्च का मुख्य उद्देश्य किसान आंदोलन के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

किसानों को 15 जनवरी के दिन सिरसा से दिल्ली ट्रैक्टर मार्च कार्यक्रम में भाग लेने का भी आह्वान किया जाएगा। इसके साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ओर से किए जाने वाले विशाल रोष प्रदर्शन में भी भाग लेने के लिए किसानों को उत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed