फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer protest,civic issuse, fatehabad news

विधायक के अभिनंदन समारोह पर किसान नेताओं का कटाक्ष

Tue, 12 Jan 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest,civic issuse, fatehabad news
अनाज मंडी में व्यापार मंडल की ओर से विधायक दुड़ाराम के अभिनंदन समारोह पर किसान नेताओं ने कटाक्ष किए हैं। किसान संघर्ष समिति ने तो भाजपा नेताओं पर व्यापारियों और किसानों को गुमराह करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के राज्य संयोजक मनदीप नथवान और किसान नेता कल्याण सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून न केवल किसानों बल्कि व्यापारियों के भी खिलाफ है। इसके चलते व्यापारी वर्ग भी किसानों के साथ एकजुट होकर इनका विरोध कर रहा है। इसी एकता को तोड़ने के लिए भाजपा के विधायक और जजपा नेता अपने चापलूस व्यापारियों के साथ मिलकर अभिनंदन समारोह का ढोंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में अब तक 70 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है, इस पर सहानुभूति जताने की बजाय सत्ता के नशे में चूर भाजपा-जजपा नेता ठहाके लगाकर धरती पुत्रों का अपमान कर रहे हैं। उन्हें यह भूलना नहीं चाहिए कि इन्हीं किसानों के वोट लेकर वे सत्ता में आए हैं और आने वाले समय में किसानों से की गई इस गद्दारी का खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। अगर अब भी भाजपा-जजपा नेताओं ने किसानों का समर्थन नहीं किया तो जगह-जगह उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

15 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
किसान नेताओं ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को भावदीन टोल से दिल्ली तक ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस ट्रैक्टर मार्च में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed