फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer killed in family land dispute, 3 injured

पारिवारिक जमीन विवाद में किसान की हत्या, 3 घायल

Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in family land dispute, 3 injured
गांव गोरखपुर में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर बुधवार को हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जबकि रामफल बेनीवाल (48) की मौत हो गई। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सब इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह मौके पर पहुंचे। इस मामले में दो महिलाओं सहित 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक रामफल बेनीवाल के पुत्र समीन बेनीवाल ने बताया कि गांव गोरखपुर निवासी भलेराम बेनीवाल व सतबीर सिंह बेनीवाल चचेरे भाई थे। जिन्होंने मुस्तरका खाते की आठ-आठ एकड़ जमीन 30 वर्ष पूर्व आपस में बांट ली। भलेराम के दो बेटे कपूर सिंह व रामफल जबकि सतबीर सिंह के दो बेटे जसबीर सिंह व अनूप सिंह हैं। पिछले कई दिनों से मुस्तरका खाते की अच्छी एवं हल्की जमीन को लेकर दोनों पक्षों तकरार चल रही थी। बुधवार को जसबीर के मामा फरीदपुर निवासी धर्मपाल अपने ट्रैक्टर से रामफल बेनीवाल के खेत में जबरन बुआई शुरू कर दी, जिसका रामफल और कपूर सिंह के परिवार ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने कस्सी, जेली तथा लाठियाें और नुकीले हथियारों से उन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में कपूर सिंह बेनीवाल (55), उनका बेटा सोनू (24) व रामफल बेनीवाल (48) व बेटा समीन बेनीवाल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा में चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में रामफल बेनीवाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार देर शाम को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई की। मृतक का चिकित्सा बोर्ड की निगरानी में वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

तीन बेटियों व एक बेटे का पिता था रामफल बेनीवाल
किसान रामफल बेनीवाल की चार संतान हैं। इनमें तीन बेटियां व एक बेटा शामिल है। तीनों बेटियां विवाहित हैं जबकि बेटा अविवाहित है। रामफल व उनका परिवार खेतीबाड़ी ही करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
समीन बेनीवाल के बयान पर दो महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इनमें जसबीर सिंह, उसके छोटे भाई अनूप बेनीवाल, मां, पत्नी तथा फरीदपुर निवासी मामा धर्मपाल सिंह व उसके बेटे के खिलाफ षड्यंत्र के तहत तेजधार हथियार से हमला करके चोट मारने व हत्या करने का आरोप लगाया है।
- प्रह्लाद सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed