{"_id":"6683a1009dd5be24d50e135c","slug":"farmer-dies-after-roof-collapses-due-to-rain-in-fatehabad-son-raises-alarm-after-seeing-his-father-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabab: बारिश के कारण छत गिरने से किसान की मौत, पिता को मलबे में दबा देख बेटे ने मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabab: बारिश के कारण छत गिरने से किसान की मौत, पिता को मलबे में दबा देख बेटे ने मचाया शोर
Tue, 02 Jul 2024 12:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 Jul 2024 12:11 PM IST
सार
फतेहाबाद में बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें कमरे की छत गिरने से किसान की मौत हो गई। सुबह बेटा विनोद पहुंचा तो उसने छत गिरी हुई देखी और पिता मलबे के नीचे पड़े हुए थे।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव थेड़ी में अलसुबह हुई बारिश के कारण कमरे की छत गिरने से किसान की मौत हो गई। गांव थेड़ी निवासी 67 वर्षीय महाबीर खेत में पानी लगाने के लिए गया था। सुबह जब बारिश आई तो वह कमरे में चला गया। इस दौरान अचानक छत गिर गई और और मलबे के नीचे दब गया।
विज्ञापन
सुबह बेटा विनोद पहुंचा तो उसने छत गिरी हुई देखी और पिता मलबे के नीचे पड़े हुए थे। बेटे ने शोर मचाया और गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला तो मौत हो चुकी थी। आसपास कोई संभालने वाला न होने के कारण महाबीर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन