फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Family ID update website spoiled on first day

फैमिली आईडी अपडेट की वेबसाइट पहले दिन शुरू होने के साथ हुई ठप, 3797 परिवार पहुंचे 254 ही करवा पाए अपडेट, इंतजार करते रहे लोग

Tue, 25 Aug 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Family ID update website spoiled on first day
फतेहाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में फैमिली आईडी बनवाने पहुंची महिला। - फोटो : Fatehabad
परिवार पहचान पत्रों को अपडेट करने के लिए सरकार के आदेश पर मंगलवार को राजकीय स्कूलों में अभियान शुरू हो गया लेकिन शुरूआत के पहले दिन काम शुरू होते ही फैमिली आईडी अपडेट साइट क्रेश हो गई। सुबह आठ बजे कुछ देर के लिए साइट चली लेकिन इसके बाद बंद हो गई। एनआईसी की साइट और एमआईसी की साइट पर दिनभर एरर आता रहा। इसके चलते दिनभर राजकीय स्कूलों में शिक्षक साइट चलने का इंतजार करते रहे। यहां तक परिवार पहचान पत्र अपडेट करवाने के लिए पहुंचे लोगों को भी निराशा हाथ लगी। इसके अलावा स्कूलों में कहीं शिक्षकों को ट्रेनिंग नहीं दी गई तो कहीं प्रिंटर और कम्प्यूटर की समस्या रही। इसके अलावा कई जगह शिक्षकों को पासवर्ड और आईडी ही नहीं मिली। अव्यवस्था के कारण जिला के 240 स्कूलों में 6507 परिवारों को बुलाया गया। इसमें से 3797 परिवार पहुंचे। मात्र 254 परिवारों की आईडी ही अपडेट हो पाई। 1155 परिवारों को दस्तावेज पूरे न होने पर वापस लौटा दिया गया। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में ये सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने साइट न चलने को लेकर उच्च अधिकारियों के पास शिकायत भेजी है। इसके अलावा एनआइसी के अधिकारियों ने भी साइट बंद होने को लेकर चंडीगढ़ में शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों को लाभ देने के लिए सरकार की तरफ से सर्वे करवाया गया था। सर्वे सामने आए परिवारों के पहचान पत्र आईडी को अपडेट करने के लिए राजकीय स्कूलों में 2 सितंबर तक अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने टीम के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभियान की शुरूआत की। फैमिली आईडी को अपडेट करवाने के लिए लोग सुबह आठ बजे ही राजकीय स्कूलों में पहुंचने शुरू हो गए लेकिन साइट 10 मिनट चलने के बाद बंद हो गई।
विज्ञापन

बच्चों को लेकर पहुंचे स्कूल
सरकार के आदेश पर राजकीय स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई लेकिन इस दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई। लोग छोटे बच्चों को लेकर स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपडेट करवाने जाने से पहले ये जानना जरूरी
- परिवार से केवल एक ही सदस्य को स्कूल आना होगा।
- सभी सदस्यों का आधार कार्ड जरूरी
- सभी सदस्यों के जन्म प्रमाण पत्र
- वोटर कार्ड 18 साल से अधिक वालों के जरूरी
- परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर
- अगर कोई दिव्यांग है तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- अभिभावकों को स्कूल में बच्चों को लेकर आने पर रोक
सरकारी स्कूलों में जहां पर कंप्यूटर और शिक्षकों की व्यवस्था है वहां पर सरकार के आदेश पर परिवार पहचान पत्र को अपडेट करने का काम शुरू किया गया है। पहले दिन साइट में दिक्कत रही है। सुबह कुछ देर साइट चलने के बाद बंद हो गई। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से बात की गई है। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed