{"_id":"67e58944cec69bf6a70f1e9b","slug":"expiry-medicines-were-found-mixed-in-the-hospital-dispensary-dustbins-were-found-uncovered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-131399-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अस्पताल के निरीक्षण में बिना ढके मिले कूड़ादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अस्पताल के निरीक्षण में बिना ढके मिले कूड़ादान
Thu, 27 Mar 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एनक्वास को लेकर निरीक्षण करते हुए अधिकारीसंवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड (एनक्वास) को लेकर पहली बार टीम आंतरिक मूल्यांकन करने के लिए पहुंची। मानकों की जांच करने के लिए वीरवार को बठिंडा पुलिस लाइन अस्पताल के एसएमओ डॉ. उमेश गुप्ता ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम को अस्पताल की डिस्पेंसरी में एक्सपायरी नजदीक दवाइयां मिक्स मिली। टीम ने कहा कि एक्सपायरी नजदीक दवाइयों को अलग काउंटर में रखा जाए और मरीजों को पहले इन्हें दिया जाए ताकि समय रहते इनका इस्तेमाल हो सके। इसके अलावा काउंटर पर वरिष्ठ नागरिक और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था रखे।
टीम जब जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंची तो यहां पर कई डस्टबिन बिना ढके मिले। टीम ने कहा कि इन्हें ढक कर रखे और डंपिंग प्वाइंट पर भी ढक कर ही लेकर जाएं। संकेतक को लेकर भी टीम ने निर्देश दिए कि इन्हें अच्छे ढंग से बड़े साइज में लगाए। वहीं कई संकेतक कमरे में बंद पड़े मिले। टीम को जच्चा-बच्चा वार्ड में सफाई मिली। टीम ने कहा कि वार्ड में पुरुषों की एंट्री नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
-
मरीजों से भी लिया फीडबैक :
टीम के साथ नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. बुधराम, डॉ. गुंजन बंसल, ईएनटी डॉ. जयप्रकाश व नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे। टीम इस बात को लेकर भी हैरान दिखी कि अस्पताल ने एनक्वास के लिए आवेदन क्यों नहीं किया। टीम ने इमरजेंसी के बाहर मरीजों से भी फीडबैक लिया। इसके बाद टीम इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। यहां पर कुछ इंजेक्शन सही तरीके से रखे हुए नहीं थे। यहां पर साफ सफाई को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
-
एनक्वास को लेकर टीम शुक्रवार को भी निरीक्षण करेगी। इसके बाद रिपोर्ट दी जाएगी, जो भी कमियां मिली है। ये आंतरिक मूल्यांकन है। जो कमियां मिलेंगी उसे सुधारा जाएगा।
- डॉ. बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।