फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Essential documents can be created based on the Aadhaar card

Fatehabad News: आधार कार्ड के आधार पर बन सकेंगे जरूरी दस्तावेज

Wed, 25 Feb 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Essential documents can be created based on the Aadhaar card
सरकारी कार्यालय में आधार कार्ड से संबं​धित जानकारी लेने पहुंचे लोग। 
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने युवाओं और आम नागरिकों को राहत देने के लिए परिवार पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। अब नागरिक अपने आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर ही परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे आगामी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और आम नागरिकों को दस्तावेज के लिए सरकारी विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों को दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग या अन्य त्रुटियों के कारण समस्या होती थी। अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड में दर्ज नाम को प्राथमिक आधार माना जाएगा। इसके जरिए नागरिक अपने सभी दस्तावेज़ जैसे रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकेंगे।
विज्ञापन

नए नियम के तहत आधार कार्ड और स्कूल सर्टिफिकेट में नाम अलग होने के कारण होने वाली समस्याओं का समाधान होगा। इससे पारदर्शिता आएगी और सरकारी कामों की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। पेंशन पात्रों को पेंशन लागू करवाने में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed