{"_id":"61cf3edd995ade04d05ad4ad","slug":"entry-closed-in-public-places-from-today-fatehabad-news-hsr6208894178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर आज से एंट्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर आज से एंट्री बंद
विज्ञापन
फतेहाबाद के जवाहर चौक में कोरोना टीकाकरण के लिए लगी लाइन।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण न करवाने वालों पर आज से सख्ती शुरू हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए अब कोरोना टीकाकरण की रिपोर्ट दिखानी होगी। कोरोना की दोनो डोज लगवाने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। लेकिन जिले में 16.96 फीसदी लोगों ने कोरोना टीकाकरण की पहली डोज नहीं लगवाई है, इसके अलावा 47 फीसदी को दूसरी डोज नहीं लगी है। यानि की करीब 50 फीसदी ऐसे लोग है जिन्हें दूसरी डोज नहीं लगी है।
हालांकि कोरोना टीकाकरण न करवाने वालों पर सख्ती के आदेश जारी होने पर केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। करीब 10 फीसदी लोगों ने इन 7 दिनों में दूसरी डोज लगवाई है। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर मारामारी देखी गई। 17 हजार 414 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसमें 4287 लोगों ने पहली और 11573 ने कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाई है।
टीकाकरण के लिए अब मारामारी
पात्र टीकाकरण
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 1381
45 से 59 साल 3711
18 से 44 साल 12321
जिले में अब तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4788 4725
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2410 2008
60 साल से ऊपर 81558 57460
45 से 59 साल 137813 103703
18 से 44 साल 375499 212018
बसों में नहीं कर पाएंगे सफर, नहीं जा सकते सरकारी दफ्तर
सार्वजनिक स्थान पर जाने के लिए लोगों को आज से टीकाकरण रिपोर्ट दिखानी होगी। दोनों डोज लगी होने पर ही सार्वजनिक स्थान पर एंट्री कर पाएंगे। बस में सफर करने, बैंक जाने, सरकारी कार्यालय जाने और मॉल आदि में घूमने पर कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
कोट
सरकार की तरफ से कोरोना टीकाकरण को लेकर सख्ती के आदेश करने के बाद लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है, काफी लोगों ने टीकाकरण करवाया है। सार्वजनिक स्थानों पर जांच के लिए 10 टीमें बनाई जा रही है। ये टीमें सार्वजनकि स्थानों पर जाकर जांच करेंगी, जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ मिला, उन पर नियम अनुसार कार्रवाई होगी।
- प्रदीप कुमार, उपायुक्त