फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   emergency news

आपातकाल में जिले के 34 नागरिकों ने सही यातनाएं

Tue, 19 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
आपातकाल के दौरान यातनाएं सहने और जेल काटने वाले नागरिकों को हरियाणा सरकार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ताम्र पत्र देकर सम्मानित करेगी। जिला में ऐसे 34 नागरिकों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एनके सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन नागरिकों ने आपातकाल के दौरान यातनाएं सहीं उन्हें ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे नागरिकों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि आपातकाल में प्रभावित रहे लोगों के संस्मरणों को संकलित किया जा रहा है, जिसे शुभ्र ज्योत्सना नामक पुस्तक में सम्मिलित कर गणतंत्र समारोह पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आपातकाल में जिला में 34 नागरिकों ने यातनाएं सही और जेल गए। इनमें फतेहाबाद निवासी बृजमोहन, बलबीर सिंह, मेहूवाला निवासी फूल सिंह, भोडिया खेड़ा निवासी राम सिंह, रतिया निवासी महेन्द्र सिंह, कमल किशोर, सतपाल, औम प्रकाश, भूना निवासी धनपत, टोहाना निवासी मोहन लाल व जगन्नाथ शामिल है। इसके अलावा फतेहाबाद निवासी काशी राम, फतेहाबाद निवासी हरकेंद्र सिंह, जाखल मंडी निवासी हरचंद, बनारसी दास, नवरत्ता राम, झंडा सिंह, बुधराम, देसा सिंह, चंद्र खुर्द निवासी हजारा राम, भट्टू कलां निवासी श्योबक्स, फतेहाबाद निवासी रामेश्वर दयाल, भूथन खुर्द निवासी अमर सिंह, फतेहाबाद निवासी मनीराम, बीमा बस्ती फतेहाबाद निवासी संतलाल, नोनितराम, बनमंदोरी निवासी मनीराम बागड़ी, आजाद गली टोहाना निवासी वेद भूषण, बगीचा मौहल्ला फतेहाबाद निवासी भागीरथ, भूना निवासी गणेश दास, रतिया निवासी नवल किशोर, गोरखपुर निवासी पृथ्वी सिंह, टोहाना निवासी देसराज व समैण निवासी भरत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed