फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   electricity gone, then post office, working stop, fatehabad, harayana

बिजली जाने के साथ ही डाकघर में भी हो जाता है काम ठप

Wed, 08 Jun 2016 12:47 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 08 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
।जाखल के डाकघर में भले ही लाखों रुपये की लागत से जनरेटर और इन्वर्टर-बैटरियों का प्रबंध कर लोगों के काम समय पर करवाने की व्यवस्था की गई है लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही बयां कर रहे है। विभागीय अधिकारियों की कथित अनदेखी के चलते जनरेटर और इन्वर्टर कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं जिसके कारण बिजली गुल होने के साथ ही डाकघर की तमाम कार्यप्रणाली भी ठप हो जाती है।

ऐसे में उपभोक्ताओं को अपने कार्य के लिए बिजली के आने का इंतजार करना पड़ता है। कई कई घंटों भी बिजली गुल रहने के चलते जहां उपभोक्ताओं भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं डाकघर के  कर्मचारियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में लग रहे बिजली कटों के साथ ही डाकघर का कामकाज भी इसके साथ ही ठप हो जाता है। बिजली जाने के कारण डाकघर में लगे कंप्यूटर बंद हो जाते हैं व लोगों के काम काज नहीं हो पाते हैं। इतना ही नहीं कार्यालय में लगे पंखे भी बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांवों को देता है डाक सुविधा
जाखल मंडी का डाकघर क्षेत्र के कई गांवों को डाक सुविधा उपलब्ध कराता है। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल, आईपीओ, बचत खातों में पैसा जमा करवाने एवं निकलवाने सहित अनेक कार्यों के लिए लोग यहां पहुंचते है। लेकिन बिजली गुल होने के कारण डाकघर की तमाम कार्यप्रणाली ठप हो जाती है।

इन लोगों को या तो बिजली के आने का इंतजार करना पड़ता है अथवा बिना कार्य करवाए बैरंग लौटना पड़ता है। भले ही प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों में कार्यप्रणाली दुुरुस्त किए जाने के लिए अनेक आयामों को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन विभागीय अधिकारियों की तथाकथित अनदेखी व लापरवाही के कारण सरकारी कार्यालयों की दशा दयनीय बनी हुई है। इससे आमजन के साथ-साथ विभागीय कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मेरे आने से पहले की है समस्या
डाकघर में नियुक्त कार्यकारी सब पोस्ट मास्टर रविंद्र कुमार ने इस बारे में कहा कि यह समस्या उनके यहां पर आने से पहले की है। जब से वह आए हैं तभी से जनरेटर व इन्वर्टर बैटरियां आदि बंद हैं। इस बारे में विभागीय उच्चाधिकारी ही कार्रवाई के बारे में बता सकते है


जल्द कराएंगे ठीक
मामले बारे डाक विभाग के हिसार सुपरवाइजर महादेव ने कहा कि जनरेटर और इन्वर्टर न चलने और बिजली गुल होने पर काम ठप होने बारे कोई जानकारी नहीं है। अगर यह समस्या है तो पोस्ट मास्टर इसको ठीक करवा सकता है जिसका खर्चा विभाग उठाता है। इस बारे में एक दो दिन के अंदर जाखल पहुंच कर जांच की जाएगी। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed