{"_id":"6a89d8d198553f7c850e901e","slug":"elections-for-6-posts-of-the-traders-association-on-september-13-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159760-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्यापार मंडल के 6 पदों पर चुनाव 13 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्यापार मंडल के 6 पदों पर चुनाव 13 सितंबर को
Sat, 22 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में बना व्यापार मंडल का कार्यालय। संवाद
फतेहाबाद। व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यापार मंडल के विभिन्न पदों के लिए चुनाव 13 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव के लिए दीप होटल को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा।
चुनाव अधिकारी के रूप में गोपाल राय चौधरी की जिम्मेदारी तय की गई है। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और व्यापारियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील शुरू कर दी है।
चुनाव में व्यापार मंडल के छह पदों के लिए मतदान होगा। इनमें प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कैशियर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए व्यापारी उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
24 से 26 तक होंगे नामांकन
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 24 से 26 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 28 अगस्त को उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। 29 अगस्त को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार अभियान को गति देंगे। 13 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद व्यापार मंडल को नए पदाधिकारी मिलेंगे।
-- -- --
15 महिलाएं और 268 पुरुष करेंगे मतदान
मतदाता सूची के अनुसार इस चुनाव में कुल 283 व्यापारी मतदान करेंगे। इनमें 268 पुरुष और 15 महिला मतदाता शामिल हैं। सभी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर सकेंगे। व्यापार मंडल के पदों को लेकर उम्मीदवार व्यापारियों से संपर्क साध रहे हैं और अपनी प्राथमिकताओं तथा योजनाओं से उन्हें अवगत करा रहे हैं। उम्मीदवारों ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है। उनका कहना है कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव व्यापारियों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए।