फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly man burnt alive after being hit by high tension line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जिंदा जला बुजुर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Elderly man burnt alive after being hit by high tension line
टोहाना। गांव जमालपुर में रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर से गुजरने का प्रयास करते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर बुजुर्ग जिंदा जल गया। इस मामले की सूचना रेलवे पुलिस जाखल को दी गई। शव की पहचान गांव जमालपुर निवासी 50 वर्षीय बक्शीराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

स्टेशन इंचार्ज जगदीश ने बताया कि गांव जमालपुर निवासी बक्शी राम हिसार से ट्रेन से जमालपुर आया था। वह ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन की दूसरी तरफ खड़ी मालगाड़ी के ऊपर से जाने लगा, तो वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। तारों की चपेट में आकर वह जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने उसे अग्निशमन सिलिंडर व रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना जीआरपी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed