{"_id":"e11d69ff8321579a21d59c538b24c9ec","slug":"education-hindi-news-158","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब रिजल्ट ः साइंस, मैथ, एसएस, इंग्लिश के 13 अध्यापकों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब रिजल्ट ः साइंस, मैथ, एसएस, इंग्लिश के 13 अध्यापकों पर गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में दसवीं व 12वीं के प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट खराब आने पर नौ अध्यापकों को चार्जशीट कर दिया गया है, जबकि चार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में पहले 5 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले स्कूल अध्यापकों की पंचकूला में अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्यालय में क्लास लगी थी। इसके बाद अब जिला शिक्षा विभाग ने अध्यापकों चार्जशीट व नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
15 जनवरी को जिले के 13 स्कूल, जिनका रिजल्ट 5 प्रतिशत से कम था, उनके स्कूल हेड, अध्यापकों व डीईओ को पंचकूला में तलब किया गया था। जहां पर इन अध्यापकों से जवाब देही की गई। फतेहाबाद के कई स्कूल ऐसे भी पाए गए जिनका रिजल्ट 0 प्रतिशत भी रहा।
विज्ञापन
ये है स्कूलों का रिजल्ट
स्कूल रिजल्ट प्रतिशत
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाला 97 में से 3 पास 3.09
गवर्नमेंट हाई स्कूल गुरुसर 65 में से 1 पास 1.54
गवर्नमेंट हाई स्कूल हड़ोली 96 में से 3 पास 3.13
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमाना रतिया 55 में से 1 पास 1.82
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल महम्मदपुर सोतर 70 में से 68 2.86
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल 42 में से 1 पास 2.38
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 149 में से 7 पास 4.70
एसएमल गवर्नमेंट हाई स्कूल ढ़ाणी डूल्ट 26 में से 1 पास 3.85
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल इंदाछुई 132 में से 6 पास 4.55
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठुईयां 34 में से 1 पास 2.94
गवर्नमेंट हाई स्कूल दिवाना 27 में से 1 पास 3.70
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदडकलां काई पास नहीं 0
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लधुवास 4 में से कोई पास नहीं 0
इन स्कूलों के अध्यापकों पर गिरी गाज
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाल मैथ का रिजल्ट 9.17, साइंस का 26.31 और एक अन्य सब्जेक्ट में रिजल्ट 3.15 प्रतिशत रहा था। इसलिए संबंधित अध्यापकों बिजेंद्र सिंह व मनोज कुमार को चार्जशीट कर दिया गया, जबकि गेस्ट टीचर तोला राम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं गुरुसर हाई स्कूल में साइंस में रिजल्ट 9.52 प्रतिशत, मैथ में 6.34 प्रतिशत व अन्य सब्जेक्ट में 1.54 प्रतिशत रहा, जिस पर स्कूल के अध्यापक कंवलजीत सिंह, अभय, कुलदीप को चार्जशीट कर दिया गया है,जबकि गेस्ट टीचर राकेश से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा हड़ोली हाई स्कूल का मैथ में 6.32, इंग्लिश में 11.63, एसएस में 18.60 प्रतिशत रिजल्ट रहने पर मनोज से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि रामकुमार, महेश को चार्जशीट किया गया है। कमाना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट एक सब्जेक्ट में 0 प्रतिशत रहा और अन्य में 15.38 रहा, इस पर गेस्ट टीचर सिकंदरपाल व दीपक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मैथ का रिजल्ट 13.17 प्रतिशत रहने पर संतोष लता को चार्जशीट किया गया है।
तीन दिन में देना होगा जवाब
नौ अध्यापकों को चार्जशीट किया गया है और चार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अध्यापकों को जवाब देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। जिले के 13 स्कूल ऐसे थे जिनका रिजल्ट 5 प्रतिशत से कम था।
दयानंद सिहाग, उप जिला शिक्षा अधिकारी