{"_id":"6442cc23a3441b1e94013a86","slug":"education-department-team-raided-school-dress-and-book-shops-fatehabad-news-c-21-1-112459-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल ड्रेस और किताबों की दुकानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल ड्रेस और किताबों की दुकानों पर मारे छापे
विज्ञापन
रतिया में किताबों की दुकान पर जांच करने के लिए पहुंची शिक्षा विभाग की टीम।
रतिया। शहर में महंगी दरों पर किताबें और स्कूल ड्रेस बेचने की शिकायतों पर शुक्रवार को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा सिरसा के डीईओ के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम द्वारा शहर की कुछ दुकानों पर छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों से भी जानकारी ली।
हालांकि कार्रवाई करने आई टीम ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो में आई शिकायत के आधार पर उनके विभाग के डायरेक्टर के निर्देशों पर ही उनकी टीम जांच के लिए पहुंची है। जांच के बाद टीम द्वारा रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले सीएम विंडो पर कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत की थी कि रतिया के कुछ निजी स्कूल संचालकों द्वारा दुकानदारों से मिलीभगत करके महंगे रेटों पर स्कूलों की वर्दी व किताबें बेची जा रही है।
इस शिकायत पर सिरसा के डीईओ आत्मप्रकाश, एसओ अमित कुमार व अन्य अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को रतिया में कई निजी स्कूलों, सरकारी स्कूलों व दुकानों में जांच की। टीम द्वारा दुकानदारों से बच्चों को दी जाने वाली वर्दी के रेट, निजी स्कूलों से किसी तरह से कोई डीलिंग आदि के बारे में पूछताछ की गई। मेन बाजार में कुछ दुकानों से वर्दी, किताबों के रेट व क्वालिटी के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
टीम ने बच्चों से की पूछताछ : प्रिंसिपल
मेन बाजार स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल मनोज अग्रवाल ने बताया कि शिक्षा विभाग की टीम आई थी। उन्होंने विद्यार्थियों से वर्दी खरीद के बारे में पूछा। इसके बाद टीम चली गई। वहीं, एक दुकानदार ने बताया कि शिक्षा विभाग की टीम उनकी दुकान पर आई थी और वर्दियों के रेट लिस्ट के बारे में पूछताछ की थी।