{"_id":"6877e0868d38f96e9c0e3cf8","slug":"during-the-emergency-the-then-government-worked-to-strangle-the-media-joda-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137020-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल के दौरान तत्कालीन सरकार ने मीडिया का गला घोंटने का काम किया : जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल के दौरान तत्कालीन सरकार ने मीडिया का गला घोंटने का काम किया : जोड़ा
Wed, 16 Jul 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के ई-दिशा केंद्र में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण ज
फतेहाबाद। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र के अंधकार युग के रूप में याद करते हुए आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि व सम्मान देने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी अवलोकन उपरांत के माध्यम से आपातकाल में लोकतंत्र पर हुए प्रहार से जुड़ी विभिन्न घटनाओं के संस्मरणों को प्रदर्शित किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि आपातकाल के दौरान तत्कालीन सरकार ने मीडिया का गला घोंटने का काम प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस प्रयास के माध्यम से युवा पीढ़ी को वर्ष 1975 में लोकतंत्र को कुचलने के लिए आपातकाल लागू करने के उपरांत देश में उपजे हालातों के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही लोकतंत्र को पुन: स्थापित करने व संविधान की मर्यादा को बचाने वाले सत्याग्रहियों के संघर्ष के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने लोकतंत्र के सत्याग्रहियों को नमन करते हुए कहा कि भारत में संविधान की रक्षा के लिए आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, जिला महामंत्री विकास ललोदा, मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, मनोनीत पार्षद पूनम सिंगला, गुलशन हंस, तरुण मेहता आदि उपस्थित रहे।