फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dr. Mander's short story collection Dilon Ki Saanjh was grandly launched.

Fatehabad News: डॉ. मंडेर के लघुकथा संग्रह दिलों की सांझ का हुआ भव्य लोकार्पण

Sun, 01 Feb 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mander's short story collection Dilon Ki Saanjh was grandly launched.
लघुकथा संग्रह दिलों की सांझ का लोकार्पण करते हुए साहित्यकार व गणमान्य लोग। 
रतिया। साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित साहित्यकार डॉ. नैब सिंह मंडेर के लघुकथा संग्रह दिलों की सांझ का लोकार्पण और गोष्ठी का आयोजन लोक चेतना मंच हरियाणा के तत्वावधान में लायंस क्लब रतिया सिटी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध साहित्यकार और आलोचक निरंजन बोहा तथा जगजतिंद्र सिंह शामिल हुए, जबकि उपन्यासकार अजीज सरोए, शायर दिलबाग रियोंद, तेजिंद्र सिंह औजला, गोपाल चंद कुलरियां और शायर गुलाब सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन

सभा के महासचिव कृष्ण सिंह चित्रकार ने मुख्य वक्ता सहित विद्वानों से पुस्तक ‘दिलों की सांझ’ का लोकापर्ण करवाया। आलोचक निरंजन बोहा ने कहा कि डॉ. मंडेर के लघुकथा संग्रह में समाज का दिल धड़कता है। उन्होंने बताया कि डॉ. नैब सिंह मंडेर पंजाबी लघुकथा के पहले पी.एच.डी. रिसर्च स्कॉलर हैं, इसलिए साहित्य आलोचना के क्षेत्र में उनका नाम और कार्य उल्लेखनीय है।
विज्ञापन

प्रवक्ता जगजतिंद्र सिंह ने कहा कि इस पुस्तक में दर्ज लघुकथाएं सिर्फ लोगों की वेदनाओं का दर्द ही नहीं व्यक्त करतीं, बल्कि अच्छे समाज की सृजना के लिए प्रेरित भी करती हैं। शायर दिलबाग सिंह ने कहा कि डॉ. मंडेर मौलिक साहित्य सृजन के साथ-साथ हिंदी और पंजाबी पुस्तकों की समालोचना में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। क्लब के प्रधान हरवीर सिंह जोड़ा, संस्थापक तेजिंद्र सिंह औजला, चेयरमैन प्रदीप बांसल, गुलाब सिंह, मंजीत सिंह और अवतार शर्मा ने पुस्तक में शामिल लघुकथाओं पर अपनी टिप्पणियां प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर सुरजीत सिंह शिमलापुरी, कृष्ण चित्रकार, निर्भय सिंह, राजू अरोड़ा, नाटककार गुरमेल सिंह ग्रोहा सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार और विद्वान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed