फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Doctors and staff looked careless on the very first day

पहले ही दिन लापरवाह दिखे चिकित्सक और कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Doctors and staff looked careless on the very first day
8 बजकर 22 मिनट, नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे मरीज। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल की ओपीडी का समय शनिवार से सुबह 8 बजे हो गया। गर्मियों का मौसम होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी का समय बदला है। समय बदलाव को लेकर अस्पताल में पड़ताल की गई, लेकिन यहां पहले दिन ही डॉक्टर और कर्मचारी लापरवाह दिखे। कहीं 30 मिनट तक डॉक्टर नहीं आए और कहीं कर्मचारी भी नहीं पहुंचे। यहां तक 20 मिनट पहले जहां सफाई होनी चाहिए, वहां 20 मिनट बाद भी सफाई शुरू नहीं हुई थी। 30 मिनट बाद तक तो ओपीडी के कक्ष ही बंद मिले।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पहले दिन कई ओपीडी में ये हालात थे कि डॉक्टर पहुंच चुके थे, लेकिन कमरों की सफाई ही नहीं हुई थी। यहां तक कि निर्धारित समय के 20 मिनट बाद तो दवा काउंटर खोला गया। अस्पताल में दंत विभाग में डॉक्टर और कर्मचारी समय पर आए हुए थे। महिला और शिशु रोग विभाग की 8 बजकर 20 मिनट तक सफाई होती रही। संवाद
विज्ञापन

8:16 बजे : दवा काउंटर की खिड़की ही बंद
नागरिक अस्पताल का ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष 8 बजकर 16 मिनट पर खुला मिला और लोग पर्ची भी कटवा रहे थे, लेकिन डिस्पेंसरी की खिड़कियां बंद मिली। डिस्पेंसरी में एक कर्मचारी मौजूद था, लेकिन यहां साढ़े 8 बजे तक सफाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

8:17 बजे : हाजिरी लगाने का इंतजार
नागरिक अस्पताल में 8 बजकर 17 मिनट पर डॉक्टर और कर्मचारी बायोमीट्रिक हाजिरी लगाते मिले। हाजिरी लगाने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि बायोमीट्रिक मशीन में दिक्कत के कारण समय लगता है।
8:18 बजे : टीबी रोग विशेषज्ञ कक्ष में डॉक्टर न कर्मचारी
नागरिक अस्पताल में टीबी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक न डॉक्टर मौजूद था और न ही कर्मचारी मौजूद मिला। हालांकि कक्ष जरूर खुला था।
8:19 बजे : मनोरोग विभाग
नागरिक अस्पताल के मनोरोग विभाग में क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक गविंद्र कौर मौजूद मिली। इसके अलावा यहां जीडीए भी मौजूद थी।
8:20 बजे : ब्लड सैंपल कक्ष
नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए जाने वाले सैंपल कक्ष में 8 बजकर 20 मिनट तक कर्मचारी मौजूद नहीं था। कमरे में सफाई तक नहीं हुई थी। हालांकि यहां कुछ कर्मचारी कक्ष में सफाई होने का इंतजार करते हुए मिले।
8:21 बजे : एनसीडी क्लीनिक बंद, नेत्र रोग विभाग में कर्मचारी नहीं पहुंचे
नागरिक अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक 8 बजकर 21 मिनट तक बंद मिली। यहां का दरवाजा तक नहीं खोला गया। नेत्र रोग विभाग में इस समय तक कर्मचारी भी नहीं पहुंचा था और न ही डॉक्टर आए थे।
8:23 बजे : डॉक्टर आए न कर्मचारी
नागरिक अस्पताल में 8 बजकर 23 मिनट तक ईएनटी कक्ष में भी डॉक्टर नहीं पहुंचे थे और न ही कोई कर्मचारी मौजूद था।
8:27 बजे : अल्ट्रासाउंड कक्ष भी बंद
नागरिक अस्पताल में 8 बजकर 27 मिनट तक अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। यहां के केबिन का दरवाजा भी बंद मिला।
कोट
अस्पताल में ओपीडी का समय बदल गया है। डॉक्टर और कर्मचारियों को समय पर आना चाहिए। सोमवार को इसको लेकर चेक करवाया जाएगा। सोमवार से ओपीडी समय पर शुरू होगी।

-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन।

8 बजकर 17 मिनट, नागरिक अस्पताल में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के लिए खड़े डॉक्टर व कर्मचारी।

8 बजकर 17 मिनट, नागरिक अस्पताल में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के लिए खड़े डॉक्टर व कर्मचारी।- फोटो : Fatehabad

8 बजकर 20 मिनट, नागरिक अस्पताल में सैंपल सेंटर में न सफाई हुई न कर्मचारी मौजूद।

8 बजकर 20 मिनट, नागरिक अस्पताल में सैंपल सेंटर में न सफाई हुई न कर्मचारी मौजूद।- फोटो : Fatehabad

8 बजकर 23 मिनट, नागरिक अस्पताल में ईएनटी कक्ष में डॉक्टर न कर्मचारी।

8 बजकर 23 मिनट, नागरिक अस्पताल में ईएनटी कक्ष में डॉक्टर न कर्मचारी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed