फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District hospital missed Kayakalp award, CHC Bhattukalan won for the fourth time.

Fatehabad News: जिला अस्पताल कायाकल्प अवाॅर्ड से चूका, सीएचसी भट्टूकलां चौथी बार जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
District hospital missed Kayakalp award, CHC Bhattukalan won for the fourth time.
गांव गिलाखेड़ा में कायाकल्प अवार्ड जीतने पर खुशी जाहिर करते स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और साफ-सफाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कायाकल्प अवॉर्ड योजना शुरू कर रखी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने कायाकल्प अवाॅर्ड को परिणाम जारी किया है। इस परिणाम में जिला अस्पताल कायाकल्प अवॉर्ड से चूक गया है। जबकि सामुदायिक केंद्र भट्टूकलां ने चौथी बार लगातार अवाॅर्ड जीता है। ये ही नहीं भट्टूकलां क्षेत्र के 6 अस्पतालों ने कायाकल्प अवाॅर्ड जीता है। जारी हुए परिणाम के मुताबिक सब डिविजन अस्पताल टोहाना रतिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल और भट्टूकलां कायाकल्प अवाॅर्ड जीता है। इसके अलावा पीएचसी नागपुर जिले में प्रथम रही है और दो लाख रुपये का अवार्ड मिला है। हेल्थ वेलनेस सेंटर में गिल्लाखेड़ा प्रथम रहा है। गिल्लाखेड़ा को एक लाख रुपये की राशि जीती है। कायाकल्प अवाॅर्ड के लिए 70 फीसदी अंक लेना जरूरी होता है। पहले स्वास्थ्य केंद्र खुद असेसमेंट करते हैं और इसके बाद दूसरे जिले की टीम निरीक्षण करती है। इसके बाद राज्य की टीम निरीक्षण करके रिपोर्ट देती है।
विज्ञापन


सीएचसी और सब डिविजन अस्पताल में इन्हें मिला कायाकल्प अवाॅर्ड
अस्पताल राशि
सब डिविजन अस्पताल टोहाना एक लाख रुपये
सब डिविजन अस्पताल रतिया एक लाख रुपये
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल एक लाख रुपये
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां एक लाख रुपये

इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला कायाकल्प अवाॅर्ड
अस्पताल अवाॅर्ड राशि
पीएचसी नागपुर 2 लाख रुपये (रैंक एक)
पीएचसी पीलीमंदोरी 50 हजार रुपये
पीएचसी कुलां 50 हजार रुपये
पीएचसी म्योंदकलां 50 हजार रुपये
पीएचसी खैरातीखेड़ा 50 हजार रुपये
पीएचसी हसंगा 50 हजार रुपये
पीएचसी अहरवां 50 हजार रुपये

इन हेल्थ वेलनेस सेंटरों को मिला कायाकल्य अवाॅर्ड
अस्पताल अवाॅर्ड राशि
गिल्लाखेड़ा एक लाख रुपये (रैंक एक)
कुकड़ावाली 50 हजार रुपये
सरवरपुर 35 हजार रुपये

निरीक्षण के दौरान सिरसा के अधिकारियों को मिली थीं खामियांं
कायाकल्प अवाॅर्ड को लेकर सिरसा से आई टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम को काफी कमियां मिली थी। टीम ने यहां अधिकारियों को कमियां बताकर सुधारने के निर्देश दिए थे। लेकिन फिर भी हालात नहीं बदले। इसके अलावा अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग होना भी कारण माना जा रहा है। पिछले साल अस्पताल ने ये अवाॅर्ड जीता था और तीन लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन

कोट
भट्टूकलां का स्वास्थ्य केंद्र ने लगातार चौथी बार ये अवाॅर्ड जीता है। इसके अलावा भट्टूकलां क्षेत्र के 6 अस्पतालों ने कायाकल्प अवाॅर्ड हासिल किया है। ये स्टाफ की मेहनत है जिसके कारण ये अवाॅर्ड जीता गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुजाता बंसल, एसएमओ भट्टूकलां
कोट
कायाकल्प अवाॅर्ड के तहत अस्पतालों का निरीक्षण हुआ था। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने इसका परिणाम जारी कर दिया है। जिले के 14 अस्पतालों ने ये अवार्ड जीता है। प्रयास रहेगा कि जो अस्पताल रह गए है वह भी कायाकल्प अवाॅर्ड को हासिल कर पाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed