फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District Fatehabad will grow on the path of progress in the new year between the battle with Omicron

ओमिक्रॉन से जंग के बीच नए साल में प्रगति के पथ पर बढ़ेगा जिला फतेहाबाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
District Fatehabad will grow on the path of progress in the new year between the battle with Omicron
गांव बड़ोपल स्थित वन्य जीव अभयारण्य में विचरण करते हिरण। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। ओमिक्रॉन से जंग के बीच नए साल में फतेहाबाद जिला प्रगति पथ पर अग्रसर होगा। साल 2022 जिले के लिए कई मायनों में अहम रहेगा। सबसे बड़े हर्ष का विषय फतेहाबाद जिले की रजत जयंती रहेगी। 15 जुलाई 1997 को हिसार से अलग होकर नया जिला घोषित हुआ फतेहाबाद नए साल में 25 वर्ष का हो जाएगा।
विज्ञापन

नए साल के ऐन मौके पर ही जिले को सात साल बाद कैबिनेट मंत्री मिला है। ऐसे में जिले की जनता नए साल में विकास की रफ्तार दोगुनी होने की उम्मीद लगा रही है। इस साल कागजों से निकलकर धरातल पर शुरू हुए प्रोजेक्ट्स नए साल में ही सिरे चढ़ेंगे। भट्टू-फतेहाबाद-रतिया होते हुए राजस्थान बॉर्डर को पंजाब बॉर्डर से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे के चौड़ा होने का काम भी साल 2022 में ही शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन

74 करोड़ रुपये से 14 रूटों की 51 सड़कें होंगी पूरी
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पास हुई 14 रूटों की 51 सड़कों को नए बनाने का काम नए साल में पूरा हो जाएगा। इन सड़कों पर करीब 74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से कुछ सड़कों का काम 80 फीसदी तक पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद नए साल में नया बस स्टैंड होगा शुरू
फतेहाबाद जिला मुख्यालय पर 10 करोड़ रुपये की लागत से बना नया बस स्टैंड भी आखिरकार नए साल में शुरू होने की प्रबल संभावना है। करीब एक साल से जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल व सीवर लाइन डालने के लिए वन विभाग की एनओसी नहीं मिली थी। मगर अब साल के आखिर में पेयजल लाइन डालनी शुरू कर दी गई है।
टोहाना का बाईपास नए साल में हो जाएगा शुरू
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा में शामिल टोहाना में हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने वाला पांच किलोमीटर लंबा बाईपास भी नए साल में शुरू हो जाएगा। इस बाईपास का निर्माण कार्य सितंबर 2019 में शुरू हुआ था। बाईपास के निर्माण पर 58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
शहर में शामिल हुई चार कॉलोनियों के विकास को लगेंगे पंख
हाल ही में शहर में शामिल हुई हंस कॉलोनी, आजाद नगर, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में विकास को पंख लगेंगे। इन कॉलोनियों में रह रही करीब आठ हजार की आबादी के लिए मूलभूत सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। इनमें से दो कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछा दी गई हैं। नए साल में सीवर लाइन व सड़कों को बनाने के काम भी होंगे।
सबसे ज्यादा उम्मीदें रहेंगी कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली से
नए साल में सबसे ज्यादा उम्मीदें नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से रहेंगी। सात साल से जिले में कोई मंत्री नहीं होने के कारण विकास कार्यों पर अफसरशाही हावी रही। मगर अब बबली के मंत्री बनने से टोहाना हलके के साथ-साथ पूरे जिले में विकास कार्यों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बबली के पास पंचायत एवं विकास विभाग होने के कारण ग्रामीण आंचल में सुधार होने की आस जताई गई है।
नए साल में नए भवन में शिफ्ट होगा फतेहाबाद शहर थाना
नववर्ष 2022 में फतेहाबाद का शहर थाना हुडा सेक्टर में निर्माणाधीन नए भवन में शिफ्ट होगा। थाने का भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा रतिया शहर थाना के भवन के लिए भी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। उसका निर्माण कार्य भी नए वर्ष में शुरू होने की उम्मीद है।
धांगड़, बड़ोपल व दरियापुर में ओवर ब्रिज का काम होगा पूरा
नेशनल हाईवे पर बसे गांवों में लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए ओवर ब्रिज की सुविधा देने का काम शुरू हो चुका है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से गांव बड़ोपल, धांगड़ व दरियापुर में ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं, जिनका काम साल 2022 में पूरा होगा। इससे इन तीनों गांवों की 30 हजार से ज्यादा आबादी को बड़ा लाभ मिलेगा।
कोट
नया साल हर नागरिक के लिए खुशियां लेकर आएं। आने वाले साल में प्रशासन जिले के विकास को लेकर सजग रहेगा। विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया जाएगा। नए प्रोजेक्ट्स तैयार किए जाएंगे।
-प्रदीप कुमार, उपायुक्त
कोट
हमारा यही प्रयास है कि नए साल में भी जिलावासियों को पुलिस का पूरा सहयोग मिले। कानून-व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ कोरोना के नए वेरिएंट से लोगों को बचाने में पुलिस भी अपना योगदान देगी।
-सुरिंद्र सिंह भोरिया, पुलिस अधीक्षक
कोट
कोरोना से संघर्ष करने के लिए जरूरी सुविधाओं में इस साल बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को न बढ़ने दिया जाए। नए साल में यही कामना है कि हर नागरिक वैक्सीन लगवाएं और नए वेरिएंट का प्रभाव जिले पर न पड़े।

-डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
कोट
नए साल में जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सभी सड़कों का काम पूरा होगा। टोहाना में बाईपास शुरू हो जाएगा। नए अस्पताल की आधारशिला रखी जाएगी। नया बस स्टैंड भी शुरू होगा।
केके गोयत, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed