फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   District Civil Hospital, two CHCs and four PHCs won Kayakalp Award

जिला नागरिक अस्पताल, दो सीएचसी व चार पीएचसी ने जीता कायाकल्प अवॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
District Civil Hospital, two CHCs and four PHCs won Kayakalp Award
जिला नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
टॉप बॉक्स के प्रस्तावित
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल, दो सीएचसी व चार पीएचसी ने जीता कायाकल्प अवॉर्ड
70 फीसदी से ज्यादा अंक मिले, जिला नागरिक अस्पताल को मिलेगी तीन लाख रुपये की अवॉर्ड राशि
06 एफटीबीपी 27 जिला नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल ने पहली बार कायाकल्प अवॉर्ड जीत लिया है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने बुधवार को कायाकल्प योजना का परिणाम घोषित कर दिया। जारी हुए परिणाम में फतेहाबाद के जिला नागरिक अस्पताल को 70 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं।
नागरिक अस्पताल को अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन लाख रुपये की अवार्ड राशि मिलेगी। कायाकल्प अवार्ड के लिए पिछले दिनों आई स्टेट टीम ने निरीक्षण किया था। इससे पहले अंतर जिला टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था और 70 फीसदी से ज्यादा अंक दिए थे। इसके बाद स्टेट टीम को निरीक्षण के लिए भेजा गया था। इसके अलावा जिले में सब डिविजन अस्पताल टोहाना, सीएचसी भट्टूकलां तथा जाखल व चार पीएचसी ने भी कायाकल्प अवार्ड जीता है।
विज्ञापन

सीएचसी को मिलेंगे एक-एक लाख और पीएचसी को मिलेंगे 50 हजार
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी हुए परिणाम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां तथा जाखल को भी कायाकल्प अवार्ड मिला है। इन दोनों सीएचसी को एक-एक लाख रुपये अवार्ड राशि मिलेगी। इसके अलावा सब डिविजन अस्पताल टोहाना को भी एक लाख रुपये अवॉर्ड राशि दी जाएगी। इसके अलावा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीलीमंदोरी, नागपुर, म्योंदकलां व बनगांव ने 70 फीसदी से अधिक स्कोर लेकर अवॉर्ड जीता है। नागपुर, बनगांव और म्योंदकलां पीएचसी को 50-50 हजार रुपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा पीलीमंदोरी ने पहली रैंक मिली है। उसे दो लाख रुपये की अवॉर्ड राशि मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए शुरू हुई है योजना
सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कायाकल्प योजना शुरू कर रखी है। इसके तहत अस्पतालों में सफाई व्यवस्था, मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जांचा जाता है और मरीजों का फीडबैक भी लिया जाता है। इसी आधार पर टीम कायाकल्प अवार्ड जारी करती है।

कोट
जिला नागरिक अस्पताल, सीएचसी भट्टूकलां और जाखल समेत आठ अस्पतालों ने कायाकल्प अवॉर्ड जीता है। ये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत है, अगली बार इससे भी बेहतर परिणाम आएंगे।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed