फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Diseases started increasing with flood, fever and skin patients increased, fogging started in villages

Fatehabad News: बाढ़ के साथ बढ़ने लगीं बीमारियां, बुखार और चर्म रोगी बढ़े, गांवाें में शुरू करवाई फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Diseases started increasing with flood, fever and skin patients increased, fogging started in villages
फतेहाबाद क्षेत्र में फोगिंग करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। जिले के जाखल, टोहाना और रतिया क्षेत्र के गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए है। यहां पर अब बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने 41 गांवों में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी है। शिविर में अब तक बुखार और चर्म रोग के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है। सिर्फ इमरजेंसी केस में ही छुट्टी ले पाएंगे।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलाव ने जिला अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आठ टीमों का पहले ही गठन कर दिया था। इन टीमों में डॉक्टरों, लैब तकनीशियिन, एमपीएचडब्ल्यू आदि को शामिल किया गया है। वहीं अब अस्पताल स्तर पर टीमें बनाकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भेजी जा रही है। इन शिविरों में अब तक 236 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।
विज्ञापन

जलभराव के चलते विभाग ने गांवों और शहरी क्षेत्र में फॉगिंग शुरू करवा दी है। वहीं ओआरएस के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं। अधिकारियों की माने तो बाढ़ ग्रस्त गांवों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ शिविर भी बढ़ाए जा रहे हैं। पीने के पानी के भी पांच सैंपल लिए हैं जो कि भी तक ठीक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के 31 तो चर्म रोग के मिले 49 मरीज
स्वास्थ्य विभाग शिविर में आने वाले मरीजों की मुख्य तौर पर बुखार, पेट संबंधी रोग, पीलिया, स्नेक बाइट, आंख संबंधी रोग, खांसी, जोड़ों में दर्द, चर्म रोग की मुख्य तौर पर जांच कर रहा है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शिविर में आए लोगों में से 33 बुखार, पीड़ित मिले हैं। इसके अलावा 25 मरीज पेट संबंधित रोग से ग्रस्त मिले हैं। 49 मरीजों में चर्म रोग मिला है। इसके अलावा खांसी, जोड़ों में दर्द व अन्य बीमारी से संबंधित 127 मरीज मिले हैं।




कोट
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग शिविर लगा रहा है। इन शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और दवाई दी जा रही है। विभाग बाढ़ ग्रस्त गांव बढऩे के साथ-साथ शिविरों की संख्या भी बढ़ा रहा है। इसके अलावा फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed