{"_id":"62bf2f2547039670de2d7442","slug":"devotees-will-be-able-to-visit-sri-amritsar-darbar-sahib-daily-from-fatehabad-fatehabad-news-hsr635625935","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद से रोजाना श्रीअमृतसर दरबार साहिब जा सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद से रोजाना श्रीअमृतसर दरबार साहिब जा सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
फतेहाबाद से अमृतसर के लिए शुरू हुई बस को रवाना करते डीसी प्रदीप कुमार व जीएम शेरसिंह।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। रोडवेज प्रशासन की ओर से रोजाना सुबह 8.40 बजे अमृतसर के लिए बस भेजी जाएगी। शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर से डीसी प्रदीप कुमार व महाप्रबंधक शेर सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 455 रुपये किराये में यात्री करीब 9 घंटे का सफर कर सकेंगे।
बता दें कि फतेहाबाद से चलकर रतिया, टोहाना, पातड़ा, संगरूर, मलेर कोटला, लुधियाना, जालंधर के रास्ते यह बस अमृतसर पहुंचेंगी। बस का रात्रि ठहराव अमृतसर में ही होगा। अमृतसर से अगले दिन यह बस सुबह 5.50 बजे फतेहाबाद के लिए रवाना होगी, जो शाम सवा 4 बजे तक फतेहाबाद पहुंचेगी।
स्वर्ण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा
डीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले के अनेक श्रद्धालु श्रीअमृतसर दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर जाते हैं। श्रद्धालुओं की मांग थी कि फतेहाबाद से सीधी अमृतसर के लिए बस चलाई जाए, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सरकार ने श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार यह बस सेवा शुरू की है। जिले के नागरिकों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा। महाप्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि फतेहाबाद डिपो में 154 बसें हैं, जो विभिन्न रूटों पर चल कर लोगों को यातायात सुविधाएं दे रही हैं। नागरिकों को जिले से दूसरे राज्यों की सीधी बस सेवा की सुविधा दी गई है। इस मौके पर डब्ल्यूएम मनोज शर्मा, टीएम विनोद कुमार, प्रबंधक कृष्ण कुमार सहित रोडवेज विभाग के अधिकारी व यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहेगा अमृतसर जाने का समय
फतेहाबाद से सुबह 8:40 बजे
रतिया से सुबह 9:25 बजे
टोहाना से सुबह 10:30 बजे
संगरूर से दोपहर 12:30 बजे
लुधियाना से दोपहर 2:40 बजे
जालंधर से शाम 4:50 बजे
अमृतसर पहुंचने का समय 6:50 बजे
यह रहेगा वापसी का समय
अमृतसर से सुबह 5:30 बजे
जालंधर से सुबह 7:15 बजे
लुधियाना से सुबह 9:40 बजे
मलेरकोटला से सुबह 11 बजे
संगरूर से दोपहर 12:15 बजे
फतेहाबाद पहुंचने का समय शाम 4:15 बजे