{"_id":"69a5db192cf8ba7b5f0ac5aa","slug":"demand-for-stoppage-of-3-express-trains-at-bhattu-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149517-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भट्टू में 3 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भट्टू में 3 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग
Tue, 03 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांसद सैलजा द्वारा केंद्रीय रेलमंत्री को लिखे गए पत्र की प्रति। स्त्रोत सांसद कार्यालय
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के सबसे निकट स्थित भट्टू रेलवे स्टेशन पर तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठी है। सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेज जनहित में शीघ्र निर्णय का आग्रह किया है।
सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि भट्टू रेलवे स्टेशन क्षेत्र के यात्रियों के लिए अहम पड़ाव है फिर भी प्रमुख ट्रेनों के न रुकने से लोगों को असुविधा झेलनी पड़ती है। उन्होंने अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। उनका कहना है कि इन ट्रेनों के रुकने से फतेहाबाद के साथ सिरसा और हिसार क्षेत्र के धार्मिक यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर करने के लिए दूर स्थित स्टेशनों तक जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों का अतिरिक्त खर्च बढ़ता है। पत्र में बताया गया कि भट्टू स्टेशन सिरसा और हिसार के बीच क्षेत्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। फतेहाबाद जिला मुख्यालय पर रेल सुविधा न होने के कारण यही सबसे निकट स्टेशन है। यदि इन ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत होता है तो शहर की जनता, विद्यार्थियों और श्रमिक वर्ग को राहत मिलेगी। धार्मिक और व्यावसायिक यात्राएं अधिक सुगम बनेंगी।