फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   delhi Fourlane has opened the development, the medical system will be strong

दिल्ली तक फोरलेन ने खोले विकास के पंख, मजबूत होगा चिकित्सा तंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
delhi Fourlane has opened the development, the medical system will be strong
जिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कुछ चुनौतियां भी आईं, मगर फिर भी विकास की राह पर आगे बढ़ता गया। अमर उजाला भी संघर्ष के इस दौर का साक्षी रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सड़क व सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सरकार व प्रशासन का रुख भी सकारात्मक रहा। यही वजह है कि आज जिले में अनेक प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कुछ पर काम पूरा होने को है। कुछ पर वक्त लग सकता है। मगर प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद जिले की विकास को गति मिलेगी। ऐसे ही चार प्रोजेक्ट हैं, जिनके शुरू होने का जिला वासियों को इंतजार है। अमर उजाला की हिसार यूनिट अपने तीन साल के सफर में फतेहाबाद जिले के विकास की साक्षी बनी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल
दस साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फतेहाबाद में सौ बिस्तर का नया अस्पताल बनाने घोषणा की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार ने कहा कि नया अस्पताल दो सौ बिस्तर का होगा। यह अस्पताल हुडा के सेक्टर 9 में प्रस्तावित है। कुल 18 एकड़ में सात मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। सिर्फ भवन निर्माण के लिए टेंडर लगाया जाना बाकी है। नया अस्पताल बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार होगा। बता दें कि फिलहाल सरकारी अस्पताल की इमारत बहुत पुरानी हो चुकी है। यहां पर आवास की भी सुविधा नहीं है, जिसके चलते चिकित्सक यहां रहना ही पसंद नहीं करते और तबादला करवा लेते हैं।
विज्ञापन

पानीपत से डबवाली तक एक्सप्रेस-वे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डबवाली से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण की घोषणा इसी साल की है। इस प्रोजेक्ट से मेरठ तक फोरलेन एक्सप्रेस-वे से सीधी कनेक्टिविटी होगी। इससे हरियाणा और पंजाब के कई शहरों को सीधा लाभ पहुंचेगा। रोड मैप की बात करें तो डबवाली गांव से शुरू होने वाला एक्सप्रेस-वे कालांवली, रोड़ी, सरदूलगढ़, रतिया, भूना, सनियाना, प्रभुवाला, उचाना, नगूरा, असंध, सफीदों से पानीपत जाएगा। बीच में कुछ हिस्सा सरदूलगढ़ पंजाब का है, शेष हिस्सा हरियाणा का है। इसको लेकर सर्वे भी हो चुका है। करीब 300 किमी में एक्सप्रेस वे बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट व आईसीयू
कोरोना महामारी के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसको देखते हुए जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। वहीं फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनाया जा रहा है। रतिया, टोहाना व फतेहाबाद, तीनों जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में 500 एलपीएम क्षमता का प्लांट लगाया जा रहा है। वहीं रतिया व टोहाना के अस्पतालों में 200-200 एलपीएम क्षमता के प्लांट लग रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि कुछेक दिनों में ही तीनों प्लांट चालू हो जाएंगे और फिर ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
सेंट्रल जेल की स्थापना
यह सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जुड़ा हुआ प्रोजेक्ट है। फतेहाबाद में सेंट्रल जेल स्थापित की जाएगी। इसके बाद फतेहाबाद जिले के बंदियों को यहां की सेंट्रल जेल में ही रखा जा सकेगा। फिलहाल फतेहाबाद के बंदियों को हिसार की राजगढ़ रोड स्थित सेंट्रल जेल-2 में रखा जाता है। हिसार सेंट्रल जेल-2 की क्षमता सेंट्रल जेल-1 से भी कम है। सेंट्रल जेल-1 में करीब 1500 बंदियों को रखने की क्षमता है। इसलिए जेल यहां शिफ्ट होने से कैदियों के परिजनों को सुविधा होगी। वहीं कानून व्यवस्था के लिहाज से भी कुछ काम आसान हो जाएंगे। कैदियों को अदालत तक लाने व ले जाने का समय बचेगा। इसके लिए धांगड़ व बड़ोपल क्षेत्र में जगह का चयन किया जाना है।

सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष का भागीदार बना अमर उजाला
जनता से जुड़े हुए मुद्दों, सामाजिक समस्याओं व मांगों को अमर उजाला ने हमेशा प्रमुखता से उठाया है। इसलिए गर्व की बात है कि सरकार ने उन मांगों और मसलों पर विचार किया और सकारात्मक कदम उठाए। जिले में विश्वविद्यालय की मांग को अभियान के रूप में मजबूत किया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून एवं व्यवस्था, सड़क, परिवहन, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, युवा, रोजगार, भ्रष्टाचार, स्वच्छता व जल संरक्षण से जुड़ी खबरों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है। भविष्य में भी यही प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed