फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Delegation met DSP regarding increasing incidents of theft and snatching

Fatehabad News: चोरी और छीना-झपटी की बढ़ती वारदात को लेकर डीएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Delegation met DSP regarding increasing incidents of theft and snatching
फतेहाबाद में एसपी से मिलने पहुंचे विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।
फतेहाबाद। शहर के लाजपत नगर में मेडिकल स्टोर से 80 हजार रुपये की चोरी मामले में लोग लघु सचिवालय स्थित एसपी दरबार पहुंचे। यहां एसपी आस्था मोदी की की गैर मौजूदगी में डीएसपी जगदीश काजला से मिले। लोगों ने कहा कि लाजपत नगर क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ रही है लेकिन पुलिस एक भी मामले को सुलझा नहीं पाई है। डीएसपी जगदीश काजला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अगले तीन दिन में पुलिस मेडिकल पर हुई चोरी वारदात को अंजाम देने वाले का सुराग लगा लेगी। इसके लिए उन्होंने संबंधित थाना इंचार्ज को फोन करके सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएसपी से मिलने वाले लोगों ने कहा कि 1 अप्रैल की सुबह एक नकाबपोश युवक डीएसपी रोड स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर के गेट का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये चोरी कर ले गया था। इस वारदात के दो दिन बाद लाजपत नगर की समाधा वाली गली में भी अज्ञात युवक ने दो महिलाओं के साथ झपटमारी को अंजाम दिया। रविवार शाम के समय एक वृद्ध महिला पर हमला कर नकाबपोश युवक कान की बालियां छीन ले गया था। इस घटना में वृद्धा को गंभीर चोटें आई थी। एक सप्ताह में लगातार चार वारदात होने से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

डीएसपी जगदीश काजला को मांग पत्र सौंपने वालों में फतेहाबाद मेडिकल एसोसिएशन प्रधान रवि बाना, नायक समाज सभा प्रधान सुलतान नायक, बिश्नोई समाज प्रतिनिधि रमेश बिश्नोई, समाजसेवी जगदीश नायक, जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, महेन्द्र वर्मा, गुलाब वर्मा, दिलावर सिंह, महेन्द्र कुमार, अनिल कंबोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed