फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of youth due to drug overdose, case registered on partner for culpable homicide

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, साथी पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज

Wed, 19 May 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Death of youth due to drug overdose, case registered on partner for culpable homicide
गांव भिरड़ाना में नशे की ओवरडोज से 26 साल के युवक सुखविंद्र सिंह की मौत होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक अपने दोस्त के साथ गया था, उसने हेरोइन नशे की ओवरडोज दे दी, इसके चलते मौत हुई है। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के पिता दर्शन सिंह के बयान पर आरोपी दोस्त गांव भिरड़ाना निवासी विकास के खिलाफ नशा देने और गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि उसका बेटा सुखविंद्र सिंह नशा लेने का आदी है और उसका साथी विकास भी नशा करता है। मंगलवार शाम को विकास घर पर आया और सुखविंद्र को लेकर चला गया। शाम को करीब सात बजे एक ग्रामीण ने आकर बताया कि पीर के पास सुखविंद्र सिंह गिरा पड़ा है और विकास भी उसके पास मौजूद है। जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी विकास ने कहा कि सुखविंद्र ने ज्यादा नशा ले लिया है। इसके बाद वह सुखविंद्र को डॉक्टर के पास लेकर गए, यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि विकास ने सुखविंद्र को नशे की ओवरडोज दी है और इसके चलते मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज पहले भी बुझ चुके कई घरों के चिराग
2015 में मॉडल टाउन रतिया निवासी युवक की फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सुनसान जगह पर मौत हुई थी।
2018 में गांव गुल्लरवाला निवासी युवक की मौत हुई।
कुलां में 2018 में नशे की ओवरडोज से मौत हुई।
2019 में फतेहाबाद के सन्यास आश्रम रोड निवासी युवक की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में नशे की ओवरडोज से मौत हुई थी।
कोरोना की भेंट चढ़ गया नशा मुक्ति केंद्र
नशा छुड़वाने के लिए सरकार की तरफ से 2018 में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खोला था। लेकिन मार्च 2020 में कोरोना महामारी आने के कारण इसे बंद कर दिया गया। अब करीब 14 माह से नशा मुक्ति केंद्र बंद है। नशा मुक्ति केंद्र को कोविड सेंटर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में जिले में पकड़ा गया नशा
नशा मात्रा
चूरापोस्त 106 किलो
अफीम 1.305 ग्राम
टेबलेट 2000
हेरोइन 10 ग्राम
कोट
गांव भिरड़ाना में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर उसके दोस्त विकास के खिलाफ नशा देने और गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- एसआई राजाराम, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed