फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crowed gathered to pay property tax

छूट के आखिरी दिन प्रोपर्टी टेक्स भरने के लिए लगी भीड़, तीन लाख रुपये हुई वसूली

Sat, 31 Oct 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Crowed gathered to pay property tax
दस से 25 फीसदी छूट के साथ बकाया संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) जमा करने के अंतिम दिन शनिवार को नगर परिषद के खजाने में तीन लाख रुपये जमा हुए। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को सात लाख रुपये टैक्स जमा हुआ था। इस तरह दो दिनों में नगर परिषद ने दस लाख रुपये प्राप्त किए।
विज्ञापन

नगर परिषद का करीब चार करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया पड़ा है। नगर निकाय की तरफ से कोरोना काल में संपत्ति कर भरने के लिए छूट दी गई थी। पहले ये छूट अगस्त माह तक थी जिसे बढ़ाकर 31 अक्तूबर तक कर दिया गया। शनिवार आखिरी दिन होने के चलते नगर परिषद ने कार्यालय खुला रखा। छूट को लेकर आगे तारीख बढ़ाने का ऐलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ये भी जानिए
शहर में यूनिट - 25000
संपत्ति कर बकाया - 18 करोड़ रुपये
नगर परिषद ने नहीं किया प्रचार : संपत्ति कर में छूट को लेकर नगर परिषद ने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार तक नहीं किया। इसके अलावा न ही कोई जानकारी आम लोगों को दी गई। इसके अलावा शहर और वार्ड में स्पेशल काउंटर भी नप ने नहीं लगाए। अधिकारियों की माने तो छूट के चलते नप एक करोड़ रुपये की वसूली कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति कर में छूट का आखिरी दिन था। इसके चलते काउंटर खुले थे। शनिवार को आखिरी दिन तीन लाख रुपये वसूल किए गए हैं। तारीख आगे बढ़ाने को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आए हैं। - जगदीश चंद्र, मुख्य लिपिक, नप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed