{"_id":"6207caa089a77455a32d5d30","slug":"youths-created-a-ruckus-at-the-door-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: हंगामा करते हुए युवकों ने दरवाजे पर बरसाईं ईंटें, पड़ोसियों ने बनाया वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: हंगामा करते हुए युवकों ने दरवाजे पर बरसाईं ईंटें, पड़ोसियों ने बनाया वीडियो
Sat, 12 Feb 2022 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:26 PM IST
सार
लाइव वीडियो में सामने आई युवकों की हरकत और प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीडियो में कैद हंगामा करते युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में पुरानी तहसील चौक क्षेत्र में आधा दर्जन युवकों ने एक घर पर हमला करते हुए अपशब्द बोलकर परिवार को सरेआम धमकियां दी। घर का दरवाजा पीटते हुए ईंटें बरसाकर हमला करने वाले युवकों का पड़ोसियों ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुरानी तहसील चौक क्षेत्र के एक घर पर शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे आधा दर्जन युवकों ने अचानक आकर धावा बोल दिया। लाइव वीडियो में हमला करने वाले युवक घर का दरवाजा पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं अपशब्द बोलकर दरवाजे पर कुछ युवक ईंटों से भी हमला करते हैं। घर के दरवाजे पर हमला करने वाले युवक घर में मौजूद परिवार के एक युवक को बाहर निकलने के लिए ललकारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि घटना के वक्त घर पर मकान की मालकिन और उसका बेटा मौजूद थे। मामले में पुलिस के पास नरेश नाम से शिकायत पहुंची है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने बताया कि पुरानी तहसील चौक में हुई उक्त घटना के संबंध में नरेश नाम के व्यक्ति की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में घर पर हमला करने वाले युवकों और सामने आई वीडियो के संबंध में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जो भी नियमानुसार कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी।
विज्ञापन