{"_id":"5910bfaa4f1c1b9e08852007","slug":"youth-took-away-minor-worship-angry-family-members-seven-hours-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा करने गई नाबालिग को ले गया युवक गुस्साए परिजनों ने सात घंटे लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूजा करने गई नाबालिग को ले गया युवक गुस्साए परिजनों ने सात घंटे लगाया जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में जाम लगाए खडे ग्रामीण।
- फोटो : fatehabad
क्षेत्र के एक गांव में एक युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। लड़की के परिजनों ने इसकी पुलिस को शिकायत दे दी। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ घंटे तक हिसार-चंडीगढ़ मार्ग जाम कर दिया। इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान ही शहर के नजदीक एक गांव की सड़क से लड़की को भी बरामद कर लिया गया।
बाद में जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सिटी प्रभारी शिव दर्शन, सीआईए इंचार्ज संदीप कुमार आदि ने लोगों को समझा बुझाकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। लेकिन ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस की कोई भी बात सुनने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसकी सुरक्षा को देखते हुए करनाल स्थित नारी निकेतन में भेजने को कहा गया। लेकिन लोगों की मांग पर डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने परिजनों को आश्वासन दिया कि लड़की को नारी निकेतन भेजने की बजाय उन्हें सौंप दिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने लगभग सात घंटे के बाद जाम खोला।
ये था परिजनों का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की रविवार रात्रि आठ बजे पूजा करने के लिए गई थी। आरोप है कि उसी समय ग्रामीण विक्रम उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर उठाकर ले गया। इसके बाद उनकी बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने लड़की की आसपास में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण विक्की पर आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि इस मामले में विक्की के साथ सन्नी, अमित, कुलदीप, विक्रम की मां, भाभी व दो बहनें भी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया गया। महिला की मां ने बताया कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। परिजनों ने पत्रकारों से बातचीत में ये भी आरोप लगाया कि आरोपी स्थानीय विधायक के दूर का रिश्तेदार है, इसलिए पुलिस कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है। हालांकि, पुलिस को दी शिकायत में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कैंची चौक पर भी लगा दिया जाम
ग्रामीणों ने हिसार-चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी थी। बाद में पुलिस पर ढुलमुल कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शहर के ही एक अन्य शहीद चौक पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन बाधित हुआ तो फतेहाबाद पुलिस लाइन से पुलिसकर्मियों की गाड़ी टोहाना पहुंची।
क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी शमशेर दहिया ने कहा कि उनके पास शिकायत आई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया तथा कोर्ट में बयान करवाने के बाद सुरक्षा को देखते हुए नारी निकेतन भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट से लड़की के बयान की कॉपी लेने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।