फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth dies due to drug overdose in Fatehabad, Dead body found face down near bike, syringe found in hand

Fatehabad: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत; बाइक के पास मुंह के बल गिरा मिला शव, हाथ में मिली सीरिंज

Mon, 11 Sep 2023 09:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Sep 2023 09:42 AM IST
सार

फतेहाबाद के टोहाना में दमकौरा रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर सुबह राहगीरों ने युवक को मृत अवस्था में देखा। शहर थाना पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर आकर मुआयना किया। आशंका जताई गई है कि रात को युवक ने नशे की ओवरडोज ली है, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies due to drug overdose in Fatehabad, Dead body found face down near bike, syringe found in hand
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोहाना में दमकौरा रोड पर हेड के पास सोमवार सुबह करीब 21 वर्षीय युवक मृत अवस्था में मिला है। युवक अपने मोटरसाइकिल के पास मुंह के बल गिरा हुआ था। युवक के पास सीरिंज मिली है, जिस कारण प्रथम दृष्टया मौत का कारण नशे की ओवरडोज को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है ताकि उसका पोस्टमार्टम करवाया जा सके।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार भाटिया नगर से दमकौरा रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर सुबह राहगीरों ने युवक को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद डायल 112 नम्बर पर फोन करके पुलिस को सूचित किया गया। शहर थाना पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर आकर मुआयना किया। आशंका जताई गई है कि रात को युवक ने नशे की ओवरडोज ली है, जिस कारण उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान टोहाना के ही प्रेम नगर निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है हेड
इस हेड के आसपास भारी संख्या में शराब व बीयर की बोतल मिली है। यह हेड नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। लोगों का भी कहना है कि यहां हर रोज नशेड़ी बैठकर शराब व बियर का सेवन करते हैं। जो नशे के आदी हो चुके हैं वह यहीं बैठकर नशे के टीके भी लगाते हैं। जिस नहर से शहर में पेयजल सप्लाई होता है, उसी पर बैठकर शराब का सेवन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
डायल 112 पर तैनात सब इंस्पेक्टर अमरनाथ ने बताया कि डायल 112 पर युवक की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है। युवक के हाथ में सीरिंज मिली है। आगामी कार्रवाई शहर थाना पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed